जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्देश न मानने वालों पर कार्यवाही का दिया आदेश

जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्धारित प्रतिष्ठानों को खोला जाय तथा सम्बंधित प्रतिष्ठान/दुकान संचालक मास्क लगाये

Aradhya Tripathi
Published on: 8 May 2020 1:31 PM GMT
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्देश न मानने वालों पर कार्यवाही का दिया आदेश
X

अयोध्या: शहर के बस स्टेशन, सिविल लाइन, रिकाबगंज चौक, फतेहगंज, कसाईबाड़ा पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों में लाकडाउन के पालन का निरीक्षण किया गया। और दुकानदारों को चेतावनी दी कि प्रशासन द्वारा गोपनीय तरीके से लॉकडाउन के दौरान घोषित नियमों का पालन न करने वाले संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निर्देशों का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही- डीएम

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्धारित प्रतिष्ठानों को खोला जाय तथा सम्बंधित प्रतिष्ठान/दुकान संचालक मास्क लगाये एवं कोविड नियंत्रण के केन्द्र व राज्य सरकार के मानको का निर्देशों का पालन भी किया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इसकी गोपनीय जांच भी करायी जायेगी कि कौन-कौन प्रतिष्ठानों में लोग मास्क नहीं लगाये हैं। तथा कोविड नियंत्रण के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है।

ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा एलान, अब 2 करोड़ लोग पाएंगे सालाना 60 हजार रूपए पेंशन

जिलाधिकारी द्वारा व्यापारी प्रतिष्ठानों एवं आम लोगो से भी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर क्रियाशील करने की अपील की गयी। जो व्यापारिक प्रतिष्ठान कोविड नियंत्रण के मानकों तथा शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ नियमानुसार आम लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते कारवाई भी किया जायेगा। लाकडाउन में छूट दिया गया है पर यह भी लोगो को ध्यान में रहना चाहिए कि पूरे जनपद में धारा 144 लागू है उसके भी निर्देशों का पालन किया जाय।

DM ने प्रवासी मजदूरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इस मौके पर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन का सभी वर्गो के द्वारा अपेक्षित सहयोग किया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम लोगो को कोविड प्रसार को रोकते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रेलवे स्टेशन फैजाबाद का भ्रमण किया गया तथा स्टेशन पर पंजाब जालंधर से लगभग 1188 प्रवासी श्रमिकों के आगमन की स्थिति की समीक्षा की गयी।

ये भी पढ़ें- स्वरोजगार हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

तथा रेलवे स्टेशन पर आये हुए श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए आवश्यक कारवाई करने को सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसमें ज्यादातर श्रमिक बहराईच व अन्य जनपदों के थे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर डा वैभव शर्मा पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी चिकित्सा विभाग के अधिकारी, सहायक स्टाफ आदि मौजूद रहे।

नाथ बख्श सिंह

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story