×

Kanpur Dehat Fire Case: DM नेहा जैन बोलीं- मैं भी महिला, मेरा भी चरित्र हनन हुआ

Kanpur Dehat Fire Case: कानपुर देहात अग्निकांड मामले में पहली बार डीएम नेहा जैन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, मैं भी महिला हूं। मेरा भी चरित्र हनन हुआ है।

aman
Written By aman
Published on: 17 Feb 2023 10:55 AM GMT (Updated on: 17 Feb 2023 11:19 AM GMT)
Kanpur Dehat Fire Case
X

DM Neha Jain (Social Media)

Kanpur Dehat Fire Case: कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन ने कहा है कि इस पुरे मामले में उनका भी काफी चरित्र हनन (Character Assassination) किया गया। जो एक महिला के लिए कतई ठीक नहीं है। उनका कहना था कि नृत्य वाला वीडियो 12 फरवरी को उत्सव का माहौल के समय का था, 13 फरवरी को जो हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण था।

डीएम ने कहा कि 13 फरवरी को हुई घटना को 12 फरवरी के उत्सव से जोड़ कर उनका चरित्र हनन करना सर्वथा अनुचित है।

बता दें कि यूपी के कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में 14 जनवरी को कृष्ण गोपाल दीक्षित (Krishna Gopal Dixit) के यहां तहसील प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने (Encroachment) गई थी। इसी दौरान गोपाल दीक्षित की झोपड़ी पर प्रशासन का बुलडोजर चला। झोपड़ी का छप्पर गिराते समय ही उसमें आग लग गई। इस आग में झुलसकर गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा की झुलसकर मौत हो गई। दोनों के जिंदा जलकर मौत के बाद कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन (DM Neha Jain) पर सवाल उठने लगे। पहली बार डीएम नेहा जैन ने प्रतिक्रिया दी है।

'एक अधिकारी और महिला का भी चरित्र हनन हुआ'

कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरे कार्यालय में जो भी लोग आते हैं उनकी जनसुनवाई मैं विधिवत करती हूं। मीडिया इसकी साक्षी रही है। उन्होंने मीडिया से कहा आप मेरी कार्यप्रणाली के संबंध में कानपुर देहात की जनता से पूछ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, इस प्रकरण में मेरा भी काफी चरित्र हनन किया गया। जो एक अधिकारी और एक महिला के लिए सही नहीं है। डीएम नेहा जैन ने कहा, मैं चाहती हूं दो अलग-अलग दिन के इवेंट्स थे। एक 12 फ़रवरी और एक 13 फ़रवरी का इवेंट था, प्लीज इसे जोड़कर देखा नहीं जाना चाहिए।'

DM नेहा जैन- 'मैं इतनी भी संवेदनहीन नहीं हूं'

मीडिया से बात करते हुए डीएम नेहा जैन के कहा, 'मैं इतनी भी संवेदनहीन नहीं हूं। लेकिन अगर मीडिया के जरिये मेरी ये बात जनता तक पहुंचेगी तो ख़ुशी की बात होगी। उन्होंने अग्निकांड मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा, इस मामले में मैं अपने स्तर पर कार्य कर रही हूं। मुख्यमंत्री जी अपने स्तर से नजर बनाए हुए हैं। एसआईटी भी गठित की गई है। सभी अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि लेखपाल की गिरफ्तारी हो चुकी है।'

डीएम नेहा जैन का क्या था वीडियो मामला?

दरअसल, अग्निकांड के ठीक बाद सोशल मीडिया पर डीएम नेहा जैन का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद कानपुर देहात के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे थे। डीएम का वायरल वीडियो 'देहात महोत्सव' का था। इसी कार्यक्रम में आग्रह पर डीएम नेहा जैन स्टेज पर गई थीं। लोग इस कानपुर देहात में हुई दर्दनाक घटना से जोड़कर वायरल कर रहे थे। जिसके बाद नेहा जैन की चहुओर आलोचना होने लगी। वीडियो को उस समय वायरल किया गया जब घटना घटी। इसकी टाइमिंग को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। इसी पर आज डीएम नेहा जैन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story