×

नये भारत के निर्माण पर हमारी होनी चाहिए सकारात्मक भूमिका : डा. महेन्द्र सिंह

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भाजपा ने कभी अपने सिद्धान्तों व विचारधारा से समझौता नहीं किया। इसका परिणाम है कि आज समाज के हर वर्ग में पार्टी अपना विश्वास जमाने में कामयाब हुई है। हमें अपने सिद्धान्तों के साथ शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करते हुए पार्टी को विकसित करने का संकल्प लेना होगा।

SK Gautam
Published on: 14 July 2019 1:46 PM GMT
नये भारत के निर्माण पर हमारी होनी चाहिए सकारात्मक भूमिका : डा. महेन्द्र सिंह
X
dr mahendra singh

लखनऊ: डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आईटी परिसर में आयोजित भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान रविवार को समापन सत्र में यूपी के ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय नये भारत के निर्माण का है। इसमें हमारी सकारात्मक भूमिका होनी चाहिए। भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदमों के लिए विश्व भारत की ओर देख रहा है।

प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का वहन करना चाहिए

डा. सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का वहन करना चाहिए। देश के विकास में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। राष्ट्रवाद की विचारधारा के ओतप्रोत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की इसमें महती भूमिका है। हमें अपने लक्ष्य की ओर निगाह रखनी चाहिए।

ये भी देखें : ऐसा पहलवान जो अखाड़े में तो हमेशा जीता, लेकिन जिंदगी से हार गया

चौथे सत्र में अवध क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी की विचारधारा को अपने जीवनशैली में स्थापित करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। वैचारिक अधिष्ठान, वैचारिक स्पष्टता, वैचारिक प्रणता तथा वैचारिक व्यवहारिकता का अनुसरण कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। राष्ट्र एकता, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा, पूंजीवादी विहीन आर्थिक नीति, सर्वधर्म सम्भाव, मूल्य अधारित निष्ठा ये पांच निष्ठायें हैं, जिनका पालन सभी को करना होगा।

आज समाज के हर वर्ग में पार्टी अपना विश्वास जमाने में कामयाब हुई है

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भाजपा ने कभी अपने सिद्धान्तों व विचारधारा से समझौता नहीं किया। इसका परिणाम है कि आज समाज के हर वर्ग में पार्टी अपना विश्वास जमाने में कामयाब हुई है। हमें अपने सिद्धान्तों के साथ शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करते हुए पार्टी को विकसित करने का संकल्प लेना होगा।

पंडित दीनदयान उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की अवधारणा को जमीनी स्तर पर लागू करने में हम सभी को सहयोग प्रदान करना होगा। वर्ग के दौरान सत्र में दी गयी जानकारियों को लेकर पांच ग्रुपों में बैठक करके मंथन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न, क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत, दिनेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह व अनूप गुप्ता, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, किसाना मोर्चा के महामंत्री सुधीर सिंह सिद्धू, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा, महानगर प्रभारी शिवनायक वर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अवध क्षेत्र जिलाध्यक्ष मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

ये भी देखें : RJD के सांसद मनोज झा ने आज ‘बिहार बाढ़’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया

डा. महेन्द्र सिंह व लक्ष्मीकांत वाजपेयी का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

डा. महेन्द्र सिंह व लक्ष्मीकांत वाजपेयी का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी, ग्राम विकास मंत्री डा. महेन्द्र सिंह के पहुंचने पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू की अगुवाई में बुके भेंट करके स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले अन्य लोगों में अवधेश पाण्डेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, इंजीनियर रणवीर सिंह, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, दिवाकर सिंह, अरविंद सिंह, अमल गुप्ता, विजेजा जायसवाल, रीना द्विवेदी आदि शामिल थे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story