×

महिला का पेट फटने पर किया ऑपरेशन, निकला 97 किलो का ट्यूमर

By
Published on: 7 May 2016 7:55 AM GMT
महिला का पेट फटने पर किया ऑपरेशन, निकला 97 किलो का ट्यूमर
X

मेरठः लोकप्रिय हॉस्पिटल के डाक्टर्स ने ऑपरेशन के जरिए एक महिला के पेट से 97 किलो का ट्यूमर निकाला। महिला की स्थिति को देखते हुए शहर के दूसरे डॉक्टर्स ने इलाज करने से मना कर दिया था और दिल्ली जाने के लिए कहा था, लेकिन लोकप्रिय हॉस्पिटल में डा. एएस जग्गी ने इस महिला का सफल ऑपरेशन किया।

क्या है पूरा मामला?

-कमलेश टीपीनगर के नई बस्ती स्थित लल्लापुरा की रहने वाली हैं।

-उसके पति का एक महीने पहले देहांत हो गया था।

-परिवार में उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें...ताक पर रखे फर्ज और कानून, एड्स पेशेंट को हॉस्पिटल में नहीं दी एंट्री

-इस महिला के पेट में तीन साल से ट्यूमर थी।

-उसकी बहन और ससुराल वाले इलाज के लिए शहर के कई डॉक्टर्स के पास गए।

-डॉक्टर्स ने ऐसी स्थिति में इलाज करने से मना कर दिया।

-महिला दर्द के मारे तड़प रही थी और उसका वजन 152 किलो हो गया था।

-गुरुवार को परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

-यहां पर उसका पेट फट गया और रिसाव होने लगा।

-डॉ.एएस जग्गी, डॉ.गोपाल और लोकप्रिय की टीम ने ऑपरेशन किया।

-डॉक्टर्स ने महिला के पेट से 97 किलो का ट्यूमर निकाला।

-उन्होंने कहा कि महिला की हालत पहले से बेहतर है।

यह भी पढ़ें...आर्मी हॉस्पिटल में लेप्रोस्कोपी तकनीक से पहली बार लीवर का सफल ऑपरेशन

डॉ. एएस जग्गी ने कहा कि महिला के पेट में ट्यूमर फैल चुका था और पेट फटने से रिसाव होने लगा था। ऐसी स्थिति में डॉक्टर्स ने सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉक्टर्स ने कहा कि ट्यूमर की जांच कराई जाएगी।

Next Story