×

Fatehpur: घर के बाहर खेल रही मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंचा, हालत गंभीर

Fatehpur News : मासूम की चीख सुनकर घर आस-पास मौजूद गांव वाले उस ओर दौड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

Ramchandra Saini
Report Ramchandra SainiPublished By aman
Published on: 7 April 2022 6:59 AM GMT
one year old girl playing outside the house mauled by dogs condition critical
X

आवारा कुत्ते (फाइल फोटो) 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले (Fatehpur District) में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची पर हमला बोल दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गांव वालों ने कुत्तों को भगाया। घायल बच्ची को परिजन जिला अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है मामला?

यह घटना फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव की है। गांव में रहने वाले गोविंद की एक साल की बेटी अंजली घर के बाहर अकेले खेल रही थी। तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला बोल दिया। कुत्ते बच्ची को नोचने लगे। मासूम की चीख सुनकर घर आस-पास मौजूद गांव वाले उस ओर दौड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर इलाज में जुटे हैं। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या बताया परिजनों ने?

कुत्तों के हमले में घायल बच्ची के पिता गोविंद ने बताया, कि उनकी बेटी घर के बाहर अकेली खेल रही थी। तभी चीख-पुकार सुनकर वो बाहर आए, तो देखा कि अंजली को कुत्ते नोच रहे थे। लाठी-डंडे की मदद से आवारा कुत्तों को मारकर भगाया। घायल बेटी को जिला अस्पताल लेकर आए हैं। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

क्या कहा डॉक्टर ने?

घायल बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया, कि कुत्तों के हमले में बच्ची गंभीर घायल हुई है। उसका इलाज किया जा रहा है। कुत्तों ने मासूम को कई जगहों से नोंचा है। शरीर पर गंभीर घाव हैं।

कोई व्यवस्था नहीं

आपको बता दें, कि जिले में आवारा कुत्तों के पकड़ने को कोई व्यवस्था नहीं है। जिले के तीन तहसील में एक नगर पालिका परिषद सदर, नगर पालिका बिंदकी और नगर पंचायत खागा में आवारा कुत्तों को पकड़ने का कोई प्रबंधन नहीं किया गया है। इस वजह से ये आवारा कुत्ते बच्चों पर तो हमले करते ही हैं कई मौकों पर बड़ों को भी नहीं छोड़ते।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story