×

बुजुर्ग महिला को नोच रहे थे कुत्ते, रिक्शावाले ने दिखाई दरियादिली

यूपी के शाहजहांपुर के तिलहर सीएचसी अस्पताल का मामला है। जहां बीती रात एक रिक्शा चालक सवारी लेकर जा रहा था। तभी उसको रोड के किनारे एक बुजुर्ग महिला दिखी। रिक्शा चालक ने सवारी को उसके घर तक पहुंचाया। उसके बाद वह इंसानियत दिखाते हुए बुजुर्ग महिला के पास पहुंचा।

SK Gautam
Published on: 29 May 2019 12:55 PM GMT
बुजुर्ग महिला को नोच रहे थे कुत्ते, रिक्शावाले ने दिखाई दरियादिली
X

शाहजहांपुर: स्वास्थ विभाग सुधरने के नाम नही ले रहा है। दो दिन पहले ही यहां एक मां अपने बेटे की लाश को गोद मे लेकर भटकती रही लेकिन उसको शव वाहन नही दिया गया। अब एक लावारिस बुजुर्ग महिला को अस्पताल से डाक्टर ने ये कहकर निकाल दिया कि ये क्या अनाथालय है। महिला रात भर अस्पताल परिसर मे पङी रही। सुबह जब मीडिया को जानकारी होने के बाद मीडियाकर्मी अस्पताल पहुचे। उसके बाद उस बेसहारा बुजुर्ग महिला का इलाज शुरू हो सका।

यूपी के शाहजहांपुर के तिलहर सीएचसी अस्पताल का मामला है। जहां बीती रात एक रिक्शा चालक सवारी लेकर जा रहा था। तभी उसको रोड के किनारे एक बुजुर्ग महिला दिखी। रिक्शा चालक ने सवारी को उसके घर तक पहुंचाया। उसके बाद वह इंसानियत दिखाते हुए बुजुर्ग महिला के पास पहुंचा। तब कुत्ते उस महिला को नोचने की कोशिश कर रहे थे। रिक्शा चालक ने कुत्तों को भगाया। वह बुजुर्ग महिला को अस्पताल लेकर गया। जहां उसने डाक्टर से महिला को भर्ती करने के लिए कहा।

ये भी देखें : इस 52 वर्षीय हेड कॉन्सटेबल की लाठी से निकली बांसुरी की धुन,ऐसे किया ये काम

मौके पर तैनात डाक्टर करण सिंह ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। डाक्टर ने रिक्शाचालक से कहा कि ये अनाथालय नही है। जहां जिसको चाहे भर्ती करा दिया। उसके बाद डाक्टर ने महिला को अस्पताल परिसर मे बने बेंच पर लिटा दिया। सुबह जब वही रिक्शा चालक अस्पताल पहुंचा तो उसने बुजुर्ग महिला को अस्पताल परिसर में तड़पता देखा।

उसके बाद उसने मीडिया को जानकारी दी। अस्पताल में मीडियाकर्मीयों को देख अस्पताल प्रभारी ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।और डाक्टर ने महिला का इलाज शुरू किया। अस्पताल में महिला के लिए खाने का इंतजाम भी कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। अभी तक महिला के परिवार की जानकारी नही हो पाई है।

ये भी देखें : अमेठी के रामगंज में दुकानों में लगी आग, CRPF के जवानों और गांव वालों ने पाया आग पर काबू

सीएचसी प्रभारी उमेंदर राठौर का कहना है कि बुजुर्ग महिला को अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। अस्पताल में किसी को भी भर्ती करा सकते हैं। अज्ञात है तो उसके लिए हम पुलिस को सूचना देते है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story