×

ब्रजेश सिंह ने ली MLC पद की शपथ कहा- BJP में जाने का विचार नहीं

Admin
Published on: 11 March 2016 7:13 AM GMT
ब्रजेश सिंह ने ली MLC पद की शपथ कहा- BJP में जाने का विचार नहीं
X

लखनऊ: माफिया डॉन से नेता बने ब्रजेश सिंह ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित MLC पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उहोंने कहा कि बीजेपी में जाने का कोई विचार नहीं हैं। जनता से मिले सम्मान को हम पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। हालांकि वे बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री के बेहद करीबी बताए जाते हैं।

शपथ लेने के बाद ब्रजेश ने क्या कहा

-ब्रजेश सिंह ने MLC पद के लिए वाराणसी सीट से निर्दलीय जीत हासिल की थी।

-सहारनपुर जेल में बंद ब्रजेश को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लखनऊ लाया गया।

-शपथ लेने के बाद उहोंने कहा कि वह अपने परिवार के सपोर्ट से जीते हैं।

-जनता ने हमें जो सम्मान दिया है हम उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे।

-क्षेत्र की समस्याओं को हम सदन में उठाएंगे।

-बीजेपी में जाने का कोई विचार नहीं है,जो भी समर्थन करेगा हम उस पर विचार कर सकते हैं।

-शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद उन्हें वापस सहारनपुर जेल ले जाया जाएगा।

-इससे पहले विधानपरिषद के बाकी 35 सदस्यों ने बुधवार को शपथ ली थी।

-ब्रजेश सिंह उस शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

-शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद उन्हें वापस सहारनपुर जेल ले जाया जाएगा।

Admin

Admin

Next Story