×

दहेज की मांग पर दुल्हन ने लौटायी बारात, अब कार के बदले मिलेगी जेल

Sanjay Bhatnagar
Published on: 14 July 2016 10:48 AM
दहेज की मांग पर दुल्हन ने लौटायी बारात, अब कार के बदले मिलेगी जेल
X

[nextpage title="next" ]

dowry demand-bride deny marriage-kick back groom दहेज से किया इनकार, बैरंग वापस लौटाई बारात

महोबा: दहेज का लोभ एक दूल्हे के लिए इतना भारी पड़ा कि न दहेज मिला न दुल्हन, उलटे अब उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। नकदी और कार की मांग पर दुल्हन ने बारात को वापस करने का फरमान सुना दिया। इस बीच कन्या और वर पक्ष के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने किसी तरह हालात संभाले। दूल्हे समेत परिजनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो गया है।

दहेज की मांग

-महोबा शहर कोतवाली के मुहल्ला गांधीनगर निवासी हरिशंकर अनुरागी की पुत्री किरण का बुधवार रात विवाह था।

-हरिशंकर पेशे से मजदूर हैं और उनकी पत्नी गुड्डी जिला अस्पताल में कर्मचारी हैं।

-परिवार के अनुसार इकलौती पुत्री के विवाह के लिए उन्होंने 7 लाख रुपये कर्ज लिए थे। जिसमें से 5 लाख दूल्हे को नगद दे दिए गए थे।

-इसके बाद भी दूल्हे ने टीके की रस्म के समय कार की मांग कर दी। कन्या के पिता ने आल्टो कार देना स्वीकार भी कर लिया।

दुल्हन का शादी से इनकार

-लेकिन दूल्हे ने महंगी कार की मांग की और न देने पर बारात वापस ले जाने की धमकी दे डाली। दुल्हन के भाई से मारपीट शुरू कर दी।

-यह खबर जैसे ही दुल्हन तक पहुंची, उसने शादी से इनकार कर दिया और बारात वापस लौटाने का फैसला सुना दिया।

-दुल्हन के फैसले के बाद कन्या पक्ष और वर पक्ष के बीच जम कर मारपीट हुई।

-डरी हुई बाराती महिलाओं ने खुद को होटल में बंद कर जान बचाई।

पुलिस तक पहुंचा मामला

-मारपीट की शिकायत मिलते ही सीओ सीटी धनंजय कुशवाहा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

-दुल्हन ने कोतवाली में दूल्हा सहित उसके परिजनों के खिलाफ दहेज़ मांगने और मारपीट करने की तहरीर दी है।

-दूल्हे घनश्याम ने तमाम आरोपों से इनकार करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है।

आगे की तस्वीरों में देखिए विवाद के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

dowry demand-bride deny marriage-kick back groom भूखी लौटी बारात, प्लेटें खाली रह गईं

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

dowry demand-bride deny marriage-kick back groom बारात में पुलिस

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

dowry demand-bride deny marriage-kick back groom कार के बदले मिल सकती है जेल

[/nextpage]

Sanjay Bhatnagar

Sanjay Bhatnagar

Writer is a bi-lingual journalist with experience of about three decades in print media before switching over to digital media. He is a political commentator and covered many political events in India and abroad.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!