×

डॉ0 अनिल कुमार त्रिपाठी होंगे लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नये निदेशक

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को आज राजभवन में भेंट कर पुलवामा के शहीद जवानों के परिजनों के की सहायता के लिए 4 लाख 66 हजार की धनराशि का चेक ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष’ के लिए दिया गया।

Shivakant Shukla
Published on: 28 Feb 2019 2:38 PM GMT
डॉ0 अनिल कुमार त्रिपाठी होंगे लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नये निदेशक
X

लखनऊः प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान राम नाईक ने डा0 अनिल कुमार त्रिपाठी, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, क्लीनिकल हेमोटोलॉजी विभाग, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ को डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ का निदेशक नियुक्त किया है।

डा0 अनिल कुमार त्रिपाठी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, के लिए निदेशक नियुक्त किया गया है।यह जानकारी अपर मुख्य सचिव राज्यपाल हेमन्त राव द्वारा आज दी गयी।

राज्य विधान मण्डल का सत्रावसान

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य विधान मण्डल के वर्ष 2019 के प्रथम सत्र के सत्रावसान के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि विधान सभा तथा विधान परिषद का वर्तमान सत्र 5 फरवरी, 2019 से आहूत किया गया था। वर्तमान सत्र में विधान सभा एवं विधान परिषद की बैठकें हाल ही मंे 18 एवं 20 फरवरी के उपवेशन के पश्चात अनिश्चित काल के लिये स्थगित हो गयी थी। उल्लेखनीय है कि ‘भारत का संविधान‘ के अनुच्छेद 174 के खण्ड (2) के उपखण्ड (क) के अधीन राज्यपाल को राज्य विधान मण्डल के सदनों को समय-समय पर सत्रावसान करने की शक्ति प्राप्त हैं।

पुलवामा शहीदों के लिए चार लाख रुपए एकत्र

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को आज राजभवन में भेंट कर पुलवामा के शहीद जवानों के परिजनों के की सहायता के लिए 4 लाख 66 हजार की धनराशि का चेक ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष’ के लिए दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे। सहायता राशि का संग्रह क्राइस्ट चर्च कालेज लखनऊ एवं सेंट थॉमस स्कूल गोण्डा के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया है तथा विद्यार्थियों ने भी स्वेच्छा से अपने जेब खर्च से किया है।

राज्यपाल ने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं तभी हम चैन की नींद सोते हैं। हमें अपने सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम पर गर्व एवं अभिमान है। यदि उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो जाती है तो हमें उनके परिवार का अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए। राज्यपाल ने विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। विद्यार्थी जीवन से ही इनमें अच्छे संस्कार एवं उचित मार्गदर्शन मिलेगा तथा देशप्रेम की भावना होगी तो हमारा देश विश्व में प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story