×

UP Hindi Sansthan: वर्ष 2021 के सम्मान और पुरस्कारों की घोषणा, डॉ. ओम प्रकाश मिश्र को मिला अवंती बाई साहित्य सम्मान

UP Hindi Sansthan: लखनऊ के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार, अर्थशास्त्री व शिक्षाविद् डॉ. ओम प्रकाश मिश्र को अवंती बाई साहित्य सम्मान प्रदान किया गया है ।

Network
Newstrack Network
Published on: 2 Aug 2022 5:26 PM GMT
Announcement of honors and awards for the year 2021, Dr. Om Prakash Mishra received Avanti Bai Sahitya Samman
X

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान: Photo- Social Media

Lucknow: उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान (Uttar Pradesh Hindi Sansthan) के वर्ष 2021 के सम्मान और पुरस्कारों की घोषणा (announcement of awards) मंगलवार को कर दी गई है। लखनऊ के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार, अर्थशास्त्री व शिक्षाविद् डॉ. ओम प्रकाश मिश्र (Dr. Om Prakash Mishra)को अवंती बाई साहित्य सम्मान प्रदान किया गया है जिसकी सम्मान राशि पांच लाख रुपये है। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विद्वानों के नामों का चयन किया गया।

संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के भूतपूर्व प्रोफेसर डॉ. रमानाथ त्रिपाठी को दिया गया। भारत भारती सम्मान के तहत दी जाने वाली सम्मान राशि आठ लाख रुपये है। सम्मान सूची में लखनऊ से डॉ. ओम प्रकाश मिश्र के अलावा हृदय नारायण दीक्षित समेत 18 साहित्यकारों के नाम शामिल है।

कौन हैं डॉ. ओम प्रकाश मिश्र

अवंती बाई साहित्य सम्मान से सम्मानित लखनऊ के डॉ. ओम प्रकाश मिश्र का जन्म हरदोई के बेहटा सधई गांव में 25 जुलाई 1939 को हुआ था। उनकी प्रथमिक शिक्षा गांव के स्कूल में ही हुई तथा हाई स्कूल एवं इंटर की शिक्षा उन्होंने हरदोई नगर में प्राप्त की। उन्होंने बीए एवं एमए कानपुर के बीएसएसडी कालेज से किया। बाद में उन्हें पीएचडी एवं डीलिट की उपाधि भी मिली। अर्थशास्त्र में उनके शोध को काफी ख्याति मिली।

डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा: Photo- Social Media

डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने प्राध्यापक एवं प्राचार्य के रूप में आजीवन कार्य किया और वर्ष 2000 में गोला गोकर्णनाथ के सीजीएन पीजी कालेज से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। फिलहाल डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा का निवास लखनऊ के केशव नगर में है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षा प्रणाली में शुचिता कायम करने के लिए उन्हें विशेष रूप से जाना जाता है। उन्होंने अर्थशास्त्र सम्बंधी 6 तथा साहित्य, संस्कृति एवं धर्म सम्बंधी 16 पुस्तकों की रचना की है।

अवंती बाई साहित्य सम्मान

संस्थान की ओर से पांच लाख रुपये की राशि वाले सम्मान की श्रेणी में लोहिया साहित्य साहित्य सम्मान देहरादून उत्तराखंड के बुद्धिनाथ मिश्र को, हरियाणा गुरुग्राम से डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल को हिंदी गौरव सम्मान, महाराष्ट्र नंदुरबार के डॉ. विश्वास किसान पाटील को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर के डॉ. रामशरण गौड़ को पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, लखनऊ के डॉ. ओम प्रकाश मिश्र को अवंती बाई साहित्य सम्मान, लखनऊ के हृदय नारायण दीक्षित को अटल बिहारी बाजपेयी सम्मान के लिए चुना गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story