×

उत्तर प्रदेश में छाए बादल, कुछ जिलों में बारिश की संभावना

By
Published on: 7 Aug 2017 4:42 AM GMT
उत्तर प्रदेश में छाए बादल, कुछ जिलों में बारिश की संभावना
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली है। दिन में हालांकि धूप छांव के बीच बारिश के भी आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश से बाधित हुईं बद्रीनाथ और कैलाश मानसरोवर यात्राएं

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में धूप छांव के बीच आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। दिन में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। दिन का तापमान में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर में 21 डिग्री, झांसी का 22.3 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Next Story