×

Prayagraj News: ज़मीनी विवाद के चलते दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत दो घायल

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में एक पक्ष के तीन युवकों को गोली लगी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Syed Raza
Report Syed Raza
Published on: 28 May 2022 12:40 PM GMT
Prayagraj News: Due to land dispute, two sides fired, one killed, two injured
X

प्रयागराज: ज़मीनी विवाद में एक की मौत दो घायल: Photo - Newstrack

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के फाफामऊ इलाके (Phaphamau locality) में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में एक पक्ष के तीन युवकों को गोली लगी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि जमीनी विवाद (land dispute) को लेकर दोनों पक्षों में गोली चली है। आरोपी पक्ष भी गांव का ही रहने वाला है। मृतक पक्ष का गांव के ही जैद नाम के व्यक्ति से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर ही दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई है, जिसमें एक पक्ष के मुबस्सिर नाम के युवक की मौत हुई है, जबकि उसके भाई मुदस्सिर को गोली लगी है, आकिब नाम के व्यक्ति को भी गोली लगी है।

फाफामऊ थाना क्षेत्र के रूदापुर गांव की घटना

पूरा मामला गंगापार के फाफामऊ थाना क्षेत्र के रूदापुर गांव की घटना है। जहां पर गांव के ही जैद नाम के व्यक्तियों से मृतक पक्ष का लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आज जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। जिसमे आरोपी पक्ष की तरफ से की गई फायरिंग में मुबस्सिर नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसका भाई मुदस्सिर और आकिब गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह (SP City Dinesh Kumar Singh) ने बताया कि दोनो पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच तेज तर्रार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story