Ravan Dahan in Lucknow: लखनऊवासियों मस्ती करने के लिए तैयार हो जाइए, इन जगहों पर देखने जाएं रावण दहन

Ravan Dahan in Lucknow: राजधानी लखनऊ के ऐशबाग में दशहरा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें, ऐशबाग में लखनऊ का सबसे बड़ा रावण बनाया जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Sep 2022 4:34 AM GMT
lucknow dussehra mela
X

लखनऊ दशहरा मेला (फोटो- सोशल मीडिया)

Ravan Dahan in Lucknow: नवरात्रि के नौ दिन बाद दशहरे के त्योहार की धूम पूरे शहर में रहती है। दसवें दिन विजयादशमी के पर्व पर जगह-जगह रावण दहन किया जाता है। बड़े-बड़े मैदानों में, पार्कों में मेले लगते हैं। तो ऐसे में अब लखनऊवासियों के दशहरे का इंतजार है। बता दें, इस साल दशहरा 5 अक्टूबर को है। दशहरे में शाम के समय दोस्तों-यारों की टोली मस्ती करने निकल पड़ती है । उधर बच्चें अपने मम्मी-पापा के साथ रावण दहन देखने के लिए मेले में आते हैं। दशहरा के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। आइए आपको लखनऊ में कहां-कहां रावण दहन होता है उन जगहों के बारे में बताते हैं।

लखनऊ में रावण दहन कहां-कहां होता है

ऐशबाग
Aishbagh

राजधानी लखनऊ के ऐशबाग में दशहरा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें, ऐशबाग में लखनऊ का सबसे बड़ा रावण बनाया जाता है। यहां रावण दहन देखने के लिए पूरे शहर से लोग आते हैं। दशहरे के दिन यहां तो भीड़ बहुत ही भयानक लगती है। यहां खाने-पीने से लेकर आप खरीदारी भी कर सकते है। साथ ही यहां पर रामलीला भी देख सकते हैं।

सदर बाजार
Sadar Bazaar

लखनऊ के सदर बाजार में दशहरे पर बहुत बड़ा मेला लगता है। यहां भी बहुत विशाल रावण का पुतला जलाया जाता है। एक तो बाजार की वजह से भी यहां रावण दहन देखने के लिए लोगों को बहुत भीड़ आती है।

फोटो- सोशल मीडिया

पीएनटी पार्क राजाजीपुरम

PNT Park Rajajipuram

लखनऊ के राजाजीपुरम में दशहरे का त्योहार बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यहां हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में दशहरे पर विशाल रावण का दहन कियाजाता है।

जानकीपुरम
Jankipuram

राजधानी के जानकीपुरम में सहारा स्टेट में बहुत बड़े रावण दहन का आयोजन किया जाता है। यहां करीबन दो किलोमीटर पहले से मेले की शुरूआत हो जाती है। रावण दहन पर हर तरफ आपको जगमग-जगमग देखकर बहुत ही आकर्षक माहौल लगेगा।

झूलेलाल घाटी
Jhulelal Ghat

झूलेलाल में रावण दहन का लोगों को बेशब्री से इंतजार रहता है। यहां आप रावण दहन देखने के साथ दोस्तों यारों के साथ एक गुलजार शाम का भी आनंद उठा सकते हैं।

इसके अलावा लखनऊ में अन्य कई जगहों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। तो अगर आप इन जगहों पर नहीं जा पा रहे हैं, तो बाकी जगहों पर रावण दहन देख सकते हैं।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story