×

E-rickshaw Rout In Lucknow: लखनऊ के इन रास्तों पर नहीं चलते ई-रिक्शा, आइए जाने वो सारे रूट

Lucknow Latest News : यूपी की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने मेट्रो रूट पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 28 Nov 2022 2:52 AM GMT
e-rickshaw
X

ई-रिक्शा (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Lucknow News : राजधानी लखनऊ जैसे शहरों में ट्रैफिक जाम एक बहुत बड़ी समस्या है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अनियंत्रित संचालन के कारण शहर के प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है जिसके कारण नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लखनऊ में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने एक बड़ा फैसला लिया है। जनपद में तेजी से बढ़ती ई-रिक्शा की संख्याओं के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने शहर के मेट्रो रूट पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रैफिक जाम जैसी गंभीर समस्या राहत पाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जनपद के कुल 11 मेट्रो रूट पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। अगर प्रतिबंधित रूट पर ई-रिक्शा संचालित होती है तो चालकों पर साथ ही अन्य जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्वाई की जाएगी। आइए जानते हैं लखनऊ के कौन-कौन से रूट पर ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

लखनऊ के इन रास्तों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

1. शहीद पथ

2. मेट्रो रूट पर अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहा तक

3. हजरतगंज चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा

4. पिकप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान होकर विजयीपुर अंडरपास, इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाई कोर्ट गेट-3 और इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक

5. हजरतगंज चौराहा से सिकंदरबाग चौराहा

6. बंदरियाबाग चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा

7. अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार, रजमन चौकी, कटाईपुल से लालबत्ती चौराहा तक

8. अमौसी से बाराबिरवा

9. हजरतगंज से परिवर्तन चौक

10. हजरतगंज चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा वाया रॉयल होटल

11. बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलिटेक्निक चौराहा

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story