×

ED Notice to Shivpal Yadav: रिवरफ्रंट घोटाला मामले में ईडी ने शिवपाल समेत 34 लोगों को भेजा नोटिस

Shivpal Yadav: ईडी ने शिवपाल समेत 34 लोगों को नोटिस जारी की है। जिसमें शिवपाल यादव के अलावा पूर्व मुख्यसचिव आलोक रंजन और पूर्व प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल सहित अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 7 Dec 2022 1:01 PM GMT (Updated on: 7 Dec 2022 1:25 PM GMT)
ED sent notice to shivpal yadav in riverfront scam case
X

ED sent notice to shivpal yadav in riverfront scam case (Social Media)

Shivpal Yadav: मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव का समर्थन करने के बाद शिवपाल यादव की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने शिवपाल समेत 34 लोगों को नोटिस जारी की है। जिसमें शिवपाल यादव के अलावा पूर्व मुख्यसचिव आलोक रंजन और पूर्व प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल सहित अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने जांच के लिए यादव व अफसरों से पूंछताछ के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। इस विषय पर निर्णय लेने के लिए शासन ने सिंचाई विभाग से संबंधित रिकॉर्ड तलब कि थी।

यह था पूरा मामला

गोमती रिवर फ्रंट परियोजना के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ने साल 2014-15 में 1513 करोड़ रुपये स्वीकृत की थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार में ही 1437 करोड़ रुपए जारी कर दिया गया था। स्वीकृत बजट का 95 फ़ीसदी राशि जारी होने के बावजूद भी 60% से कम काम हो पाया था। न्यायिक जांच में भ्रष्टाचार सामने आया। परियोजना के लिए आवंटित की गई राशि राशि को इंजीनियरों और अधिकारियों ने जमकर लूटा।

इसका ठेका डिफॉल्टर गैमन इंडिया कंपनी को दिया गया था। इसके लिए टेंडरों की शर्तों में चोरी-छिपे बदलाव भी किया गया था। और इन बदलावों को फाइलों में तो दर्ज कर लिया गया लेकिन उनका प्रकाशन नहीं कराया गया था। बजट को मनमाने ढंग से खर्च किया गया इसके अलावा डॉक्यूमेंट बनाने में भी करोड़ों का घोटाला किया गया। इस मामले में हुई न्यायिक जांच के रिपोर्ट में परियोजना से जुड़े अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता और प्रमुख अभियंता के अलावा कई बड़े अधिकारियों को सीधे जिम्मेदार ठहराया गया था।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story