×

Eid 2022: आगरा के मस्जिदों में धूमधाम से मनाई गई ईद, दिया एकता का संदेश

Eid 2022: आगरा के मस्जिदों में आज सुबह की नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में लोग आए।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 May 2022 5:22 AM GMT (Updated on: 3 May 2022 5:29 AM GMT)
Eid 2022
X

Eid 2022: आगरा के मस्जिदों में धूमधाम से मनाई गई ईद

Eid 2022: आज पुराबदेश ईद का त्योहार मना रहा है। इस दिन लोग अल्लाह से खुशी और अमन-चैन की दुआ करते हैं। मस्जिदों में अमन और भाईचारे के संदेश के साथ दुआएं भी मांगी जाती हैं। आगरा की ईदगाह मस्जिद पर भी आज 7.00 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की गई, जिस दौरान शहर के आलाधिकारी व राजनैतिक लोग मौजूद रहे।

एकजुटता का दिया पैगाम

कहते हैं इस दिन मुस्लिम समाज के लोग एक साथ नमाज पढ़ते हैं। अगर किसी को एक दूसरे से कोई गिला शिकवा होता है, तो वह गले मिलकर उसे दूर करते हैं। साथ ही अमन का पैग़ाम भी शहर की फिजाओं में छोड़ते हैं।

कहा जाता है रोजे रखने से व्यक्ति के अंदर जो बदलाव आता है, उसका नतीजा ये होता है कि वह व्यक्ति न अपने लिए बल्कि समाज के लिए भी बेहतर करने की सोचता है। हजरत मुहम्मद साहब जब शव्वाल (ईद का चांद) के चांद को देखते तो कहते, "ऐ मेरे रब इस चांद को अमन-ओचैन का चांद बना दे।

मस्जिदों में दिखी चहल पहल

हजरत मुहम्मद मुस्तफा साहब की बात ईद के असल भाव को दर्शाती है। ईद का असली मकसद इंसान की आध्यात्मिकता को बढ़ाना तो है ही साथ में इसका बड़ा लक्ष्य एकता भी है। जहां रमजान में रोजेदार घरों और मस्जिदों में सुबह की नमाज के बाद इबादत करते हैं वहीं, ईद के दिन सुबह से ही चहल-पहल होने लगती है।

घरों में से सेवइयां और अन्य पकवानों की खुशबू आनी शुरू हो जाती है। बच्चे और बड़े नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story