दरगाह से लौट रहा था परिवार, ट्रक ने मारी टक्कर और फिर......

जिंदगी में कब क्या से क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। शाहजहांपुर में एक परिवार के लिए ईद की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गई। परिवार

tiwarishalini
Published on: 2 Sep 2017 6:38 AM GMT
दरगाह से लौट रहा था परिवार, ट्रक ने मारी टक्कर और फिर......
X

शाहजहांपुर: जिंदगी में कब क्या से क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। शाहजहांपुर में एक परिवार के लिए ईद की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गई। परिवार के कुछ लोग दरगाह से अपने घर लौट रहे थे। तभी सामने से मौत बनकर आए तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी और मौके पर ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीँ तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको बरेली के जिला अस्पताल रेफेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक़ मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं ट्रक ड्राईवर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें... बकरीद पर SWINE FLU और बाढ़ का साया, मौलाना बोले- बरतें ऐहतियात

क्या है पूरा मामला?

- ये हादसा शनिवार(2 सितम्बर) तड़के कांट थाना क्षेत्र के जमौर के स्टेट हाईवे पर हुआ है।

- मोहल्ला रावतपुर निवासी 52 वर्षीय नन्हा अपने परिवार के साथ अपने घर जा रहे थे। नन्हा कपड़े की फेरी करते है।

- आज ईद की वजह से ये सभी बाराबंकी देवा शरीफ दरगाह पर गए थे।

- वहां से लौटते वक्त नन्हा, उनकी पत्नी नजीरन और आठ साल की पोती सनाया की एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत हो गई।

- हादसे में 32 वर्षीय गुड़िया , 6 साल का शमशाद और 45 वर्षीय रानी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिनको बरेली के अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मृतक बच्ची सनाया के मामा नजीर ने बताया कि ये सभी बाराबंकी मे रहते है। कल सभी लोग दरगाह पर गए थे। सभी लोग बस से शाहजहांपुर आकर बरेली मोड़ पर उतर गए थे। यहां से सबने टैंपो किया और उससे अपने घर जा रहे थे। तभी ट्रक से उनका एक्सीडेंट हो गया।

डॉक्टर अनुराग ने बताया कि मृत अवस्था मे तीन लोग आए थे और तीन लोग गंभीर घायल थे।। घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story