×

Sonbhadra Election Result 2022 : यूपी चुनाव ने कांग्रेस-बसपा के लिए बजाई खतरे की घंटी, छोटे दलों का सिमटा दायरा

UP Election Result 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव के परिणामों में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को करारी हार मिली है। वहीं कुछ छोटे दलों का भी दायरा इस चुनाव में सिमट गया है।

Kaushlendra Pandey
Written By Kaushlendra PandeyPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 10 March 2022 4:41 PM GMT
Congress - BSP
X

कांग्रेस-बसपा (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

UP Election Result 2022 : विधानसभा चुनाव ने सोनभद्र में जहां कांग्रेस (Congress) और बसपा (BSP) के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। वहीं अन्य छोटे दलों का भी दायरा सिमट गया है। इस बाद निर्दलीय उम्मीदवारों का भी सूपड़ा साफ हो गया है। 2017 के चुनाव में सपा और कांग्रेस में गठबंधन था। इस नाते जहां दुद्धी सीट पर कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति दर्ज हुई थी। वहीं अन्य सीटों पर सपा उम्मीदवारों को कांग्रेस ने समर्थन दिया था लेकिन 2022 में जो चुनावी परिणाम सामने आया है, उसने जहां कांग्रेस के वजूद को ही चुनौती दे दी है। वहीं बसपा के भी खिसकते जनाधार ने बसपा के रणनीतिकारों ने नए सिरे से सोचने के लिए विवश कर दिया है।

सोशल इंजीनियर फार्मूला नहीं हुआ सफल

विधानसभा चुनाव 2007 की तर्ज पर 2022 में सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला के जरिए बाजी मारने की जुगत में जुटी बसपा के लिए, इस बार यह फार्मूला एक चुनावी शिगूफा बनकर रह गया है। राबटर्सगंज सीट पर कुछ ब्राह्मण मतदाताओं के मिले साथ को छोड़ दें तो अन्य सीटों पर मत प्रतिशत में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है।

राबटर्सगंज में भाकपा ने कांग्रेस को छोड़ दिया पीछे

सोनभद्र में कांग्रेस किस तरह से अपना अस्तित्व खो रही है, इस बात का अंदाजा राबटर्सगंज विधानसभा चुनाव में लगाया जा सकता है। यहां ब्राह्मण उम्मीदवार के साथ ही, वाराणसी के प्रभारी रहे कमलेश ओझा को चुनावी मैदान में उतारा गया था लेकिन पार्टी के लोगों में पार्टी फंड के खर्च और इसका ज्यादा से ज्यादा श्रेय अपने नाम दर्ज करने होड़ का परिणाम यह हुआ कि यहां कांग्रेस पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। जबकि शेष विधानसभा क्षेत्र में चैथे स्थान पर रही है। यहां भाकपा को चैथा स्थान मिला है। भाकपा उम्मीदवार विजयशंकर यादव को 2557 मत और कांग्रेस के कमलेश गोंड़ को महज 2478 मत प्राप्त हुए हैं।

दो सीटों पर नोटा ने भी छोड़ा कांग्रेस को पीछे

राबटर्सगंज और दुद्धी विधानसभा में नोटा ने भी कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। राबटर्सगंज में नोटा को 3612 मत मिले हैं यानी कांग्रेस को मिले मत से 1134 ज्यादा मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। दुद्धी में नोटा पर 4756 मत पड़ा है, जो कांग्रेस को मिले 4519 वोट से 237 मत अधिक हैं। वहीं घोरावल में नोटा पर 4481 ने और ओबरा में नोटा पर 3077 मत पड़े हैं।

यह रही सोनभद्र में पार्टीवार मिले मतों की स्थिति

घोरावल विधानसभा


वर्ष भाजपा सपा बसपा कांग्रेस

2017 114305 56656 53090

2022 101120 76775 46814 10371

राबटर्सगंज विधानसभा

वर्ष भाजपा सपा बसपा कांग्रेस

2017 89932 44394 39336

2022 84354 78449 32799 2478

ओबरा विधानसभा

वर्ष भाजपा सपा बसपा कांग्रेस

2017 78058 33789 29113

2022 78243 51526 20006 4513

दुद्धी विधानसभा

वर्ष भाजपा-अद एस सपा बसपा कांग्रेस

2017 64399 63314 46090

2022 84295 77572 23825 4519

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story