×

Gorakhpur News: गोरखपुर में यज्ञ के दौरान बिदकी हाथी, 3 को रौंद कर मार डाला

Gorakhpur News: गुस्साएं ग्रामीणों को हाथी को राप्ती नदी में गिरा दिया है। वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने में जुटी हैं। मरने वालों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Purnima Srivastava
Published on: 16 Feb 2023 10:14 AM GMT (Updated on: 16 Feb 2023 10:20 AM GMT)
Gorakhpur News
X

बिदकी हाथी (Photo: Newstrack.com)

Gorakhpur News: गोरखपुर के चिलुआताल और सहजनवा थाना क्षेत्र के बीच मोहम्मदपुर माफी गांव में चल रहे यज्ञ में बुलाई गई हाथी अचानक बिदक गई। बिदकी हाथी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गुस्साएं ग्रामीणों को हाथी को राप्ती नदी में गिरा दिया है। वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने में जुटी हैं। मरने वालों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

मामला गुरुवार की दोपहर का है। मोहम्मदपुर में एक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी यज्ञ में हाथी बुलाई गई थी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना पाते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गुस्साई हाथी ने महावत को भी घायल कर दिया है। उसने कई लोगों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने हाथी को लोहे की जंजीर और रस्सी से काबू करने का प्रयास करती दिखी। लेकिन वह असफल रही। सूचना है कि अभी हाथी को लोगों ने घेर कर राप्ती नदी में उतार दिया है।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story