×

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक की मौत, दो अरेस्ट

Admin
Published on: 27 April 2016 10:49 AM GMT
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक की मौत, दो अरेस्ट
X

बस्तीः छावनी थाना क्षेत्र के गौरियानैन गांव में पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। एक अपराधी का पुलिस ने किया एंकाउंटर और दो को अरेस्ट कर लिया है।

क्या है मामला?

-गोंडा के नवाबगज थाने के दुर्गागंज माझा का रामकुमार यादव हिस्ट्रीशीटर था।

-वह लूट, हत्या और फिरौती जैसे संगीन मामलों में शामिल था।

-अपराधियों और पुलिस के बीच ताबडतोड फायरिंग हुई।

-छावनी थाने के दारोगा आदित्य यादव को पैर में गोली लग गई।

-अपराधी रामकुमार की पुलिस की गोली से मौत हो गई।

-दो अपराधियों को पुलिस ने जिंदा पकड़ा है।

-कई थाने की पुलिस, एसपी भी मौके पर पहुंचे।

Admin

Admin

Next Story