×

Uttar Pradesh News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा- ‘ह्रदय में है कर्मचारियों का हित’

Uttar Pradesh News: विद्युत कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा- ‘ह्रदय में है कर्मचारियों का हित’ प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेते हुए मन से काम करते रहें विद्युतकर्मी।

Dhanish Srivastava
Published on: 12 March 2023 4:49 PM GMT (Updated on: 12 March 2023 4:50 PM GMT)
X

 लखनऊ: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा- ‘ह्रदय में है कर्मचारियों का हित’

Uttar Pradesh News: विद्युत कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक बयान जारी कर उन्हें अपना काम निष्ठापूर्वक करते रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों को कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे हमारे प्रदेश की जनता को तकलीफ हो। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जारी बयान में कहा कि ‘विद्युत विभाग से जुड़े हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के व्यक्तिगत व सामूहिक हित की रक्षा के लिए ऊर्जा विभाग और यूपीपीसीएल प्रबंधन हमेशा तत्पर है। इस दिशा में निरंतर बातचीत चलती रहती है। मार्च का महीना वित्तीय आमदनी एवं राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में हुए राजस्व संग्रह का असर पूरे वर्ष पर पड़ता है और उसी से कर्मचारियों के वेतन एवं कल्याण तथा विकास के कार्य होते हैं।’

ऊर्जा मंत्री बोले- परिवार के सदस्य हैं कर्मचारी

जारी बयान में उन्होंने कहा कि ‘कुछ तत्व राजनैतिक कारणों से मार्च महीने में होने वाले विभागीय एवं वित्तीय कार्य को बाधित करना चाहते हैं। ऐसे लोगों द्वारा आगामी दिनों में हड़ताल तथा कार्य बहिष्कार करने का आह्वान इसी दिशा में लिया गया एक कदम है। इनसे भी बातचीत करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। मैं विद्युत मज़दूर पंचायत एवं विद्युत कर्मचारियों के अन्य महत्वपूर्ण संघों और संगठनों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने कर्मचारी हित के साथ जनता और राज्य के हित को भी देखा है और इस प्रस्तावित हड़ताल का विरोध किया है।

विद्युत कर्मी हमारे परिवार के अंग हैं- एके शर्मा

उन्होंने विद्युत कर्मी हमारे परिवार के अंग हैं। उनका हित हमारे हृदय में है। उनके कल्याण के लिए हम हमेशा तत्पर थे और रहेंगे। इस दिशा में बातचीत के लिए भी हमेशा ही प्रबंधन तैयार है।’उन्होंने कहा कि यह भी आवश्यक है कि हमारे किसी भी कृत्य से जनता को तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए। इस दृष्टि से मैं सभी संगठनों से अपील करता हूं कि प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेते हुए अपना कार्य निष्ठापूर्वक करते रहें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story