×

पंचायत चुनाव: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत परिजनों का वोटर लिस्ट से कटा नाम

यूपी में पंचायत चुनाव का चौथा चरण का मतदान जोरों से चल रहा है। वहीं दूसरी ओर खबर आई है कि यूपी के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shweta
Published on: 29 April 2021 12:09 PM GMT (Updated on: 29 April 2021 12:20 PM GMT)
श्रीकांत शर्मा
X

श्रीकांत शर्मा (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

मथुराः यूपी में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। अब इस बीच उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि वह इस बार मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस बार विरोधियों ने उनका नाम वोटर लिस्ट मे कटवा दिया है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस बार के चुनाव में उनका और उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। श्रीकांत ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों की यह सब मिली भगत है। जहां गोवर्धन ब्लॉक में ही ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा का पैतृक गांव गाठौली है। आज मथुरा में चौथे चरण का मतदान चल रहा है।

आपको बता दें कि इस चौथे चरण के मतदान में 7893 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। जिसमें आज 860 मतदान केंद्र व 2155 बूथों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने अतिसंवेदनशील 66 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी का आदेश दिया है। वहीं जनपद को 19 जोन, 119 सेक्टरों में बांटा गया है। जहां एक ओर 33 जिला पंचायत सीट पर 317 प्रत्याशी है। जिला पंचायत में 184 पुरुष व 133 महिला चुनाव मैदान में हैं। यहां 504 ग्राम प्रधान सीट पर 3647 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। दूसरी ओर ग्राम प्रधानी में 1965 पुरुष व 1682 महिला चुनाव मैदान में उतरे हैं।

निर्विरोध चुने गए यह प्रत्याशी

आपको बता दें कि पंचायत सदस्य की 817 सीट पर 2917 प्रत्याशी उतरे हैं। जहां पर बीडीसी में 1743 पुरुष व 1174 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरे हैं। 1012 ग्राम पंचायत सदस्यों ने 6560 सीटों पर प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ग्राम पंचायत के लिए 643 पुरुष व 369 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मथुरा जनपद में 3451 प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं। वहीं 504 सीटों में से एक पर प्रधान प्रत्याशी निर्विरोध जीता है। बीडीसी में 813 सीटों में 66 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वहीं 6560 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 3384 निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story