×

PWD: इंजीनियर मनोज गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी, बनाये गये पीडब्ल्यूडी के नये विभागाध्यक्ष

PWD: लोक निर्माण विभाग में प्रमुख इंजीनियर के पद पर कार्यरत मनोज गुप्ता को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 April 2022 4:37 PM GMT
Engineer Manoj Gupta got new responsibility, appointed as new head of PWD
X

लखनऊ: लोक निर्माण विभाग: Photo - Social Media

Lucknow: वरिष्ठ इंजीनियर मनोज गुप्ता (Senior Engineer Manoj Gupta) को योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) में प्रमुख इंजीनियर के पद पर कार्यरत मनोज गुप्ता को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। अपने 38 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने लोक निर्माण विभाग में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

नए पीडब्ल्यूडी मंत्री जीतिन प्रसाद (PWD Minister Jitin Prasada) के कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसे अहम नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई है।

महत्वपूर्ण जगहों पर काम कर चुके हैं मनोज गुप्ता

पीडब्ल्यूडी (PWD) के नये विभागाध्यक्ष बनाए गए मनोज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) में 03 वर्षों तक डेप्यूटेशन पर अपनी सेवा प्रदान की है। यहां वे मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत थे। इन्हीं के निरीक्षण में यूपीडा द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को तीव्र गति प्रदान की गयी थी। इसके अतिरिक्त मनोज गुप्ता डेप्यूटेशन पर एनएचएआइ में भी 05 वर्षों तक प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर अपना योगदान दे चुके हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आस-पास में संचालित सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया।

कर्मठ और ईमानदार अधिकारी की छवि

लोक निर्माण विभाग जैसे अहम विभाग के उच्च पद पर मनोज गुप्ता की नियुक्ति की सबसे बड़ी वजह उनकी छवि है। 38 वर्षों के लंबे सेवाकाल में वे बिल्कूल बेदाग रहे। इसके अलावा उन्हें जो भी टास्क मिला, उसको उन्होंने पूरा किया। यही वजह है कि विभाग में उनकी छवि एक कर्मठ और ईमानदार अधिकारी की बन गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर गुप्ता ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं मा मंत्री जितिन प्रसाद के कुशल निर्देशन में वे विभाग को नयी ऊचाईयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story