×

Etah: स्कूल के स्टोर रूम में 7 वर्षीय मासूम से 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Etah News Today: जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूल पढ़ने आई 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Sunil Mishra
Published on: 31 July 2022 4:18 PM GMT
Etah Crime News
X

रेप (फोटो: सोशल मीडिया )

Etah: जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र (Police Station Jaithra Area) के एक गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूल पढ़ने आई 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब मासूम अपने घर पहुंची और उसने परिजनों को अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया।

विद्यालय में बने स्टोर रूम में 7 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म

प्रभारी निरीक्षक जैथरा सुधीर कुमार सिंह (In-charge Inspector Jaithra Sudhir Kumar Singh) ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में बने स्टोर रूम में स्कूल पढ़ने आई एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची से एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया गया उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की पत्नी गांव में आंगनबाड़ी के पद पर तैनात हैं।

परिजनों की तहरीर पर आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को तब हुई जब वह अपने घर क्षत-विक्षत हालत में पहुंची। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी: ASP

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा (Additional Superintendent of Police Dhananjay Kushwaha) ने बताया कि आज दोपहर लगभग 12 बजे एक गांव में स्कूल आई एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची से बलात्कार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना तथा निशानदेही पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story