×

Etah News: उपचुनाव में साइकिल हुई पंचर, अब सभी जगह खिलेगा फूल, शाक्य के नामांकन में बोले केशव प्रसाद मौर्य

Etah News: एटा में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैनपुरी सहित सभी होने वाले उप चुनावों में फूल खिलेगा।

Sunil Mishra
Published on: 16 Nov 2022 3:02 PM GMT (Updated on: 17 Nov 2022 5:52 AM GMT)
Etah News
X
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Etah News: एटा में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैनपुरी सहित सभी होने वाले उप चुनावों में फूल खिलेगा। वह मैनपुरी मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के आज होने वाले नामांकन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्होंने अखिलेश से शिवपाल यादव की नाराजगी के सवाल पर कहा कि हम किसी की नाराजगी का फायदा नहीं उठाते। हम तो मैनपुरी की जनता से सेवा का अवसर मांग रहे हैं। निश्चित रूप से मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कमल खिलने का युग आ गया है। साइकिल को जनता ने पंचर कर दिया है। इस सवाल पर कि अभी तक मैनपुरी में भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाई तो वह बोले आदरणीय मुलायम सिंह यादव का हमारा शीर्ष नेतृत्व सम्मान करता था। इसलिए उनके सम्मान में हमारे नेता यहां प्रचार नहीं करते थे। साथ ही उन्होंने कहा भाजपा किसी का फायदा नहीं उठाती है हम सेवा करके जनता के बीच किसी जाते हैं।

उन्होंने कहा रामपुर, फिरोजाबाद, बदायूं, आजमगढ़ को सपा अपना गढ़ समझती है। अबकी बार वहां कमल का फूल खिलेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी अपने भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को प्रातः लगभग 11 बजे एटा पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायकगणों आदि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुलिस लाईन सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग आदि की समीक्षा बैठक की। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार वृहद स्तर पर विकास कार्य करा रही है। जनपद एटा में भी वृहद स्तर पर विकास कार्य कराए जाएं। स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई जाए, क्योंकि स्वच्छता सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को मंगलवार को शासन स्तर से प्रथम किश्त का भुगतान किया गया है, इन लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर न छोड़ी जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य कर उन्हें क्रियाशील करें। उप मुख्यमंत्री जी ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि की समीक्षा की।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story