Etah News: सपा के कद्दावर नेता जुगेन्द्र सिंह यादव के परिवार पर हुआ एक और मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

Etah News: सपा के पूर्व विधायक एवं उनके परिजन के खिलाफ शासन का रूख कड़ा है, सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव व पांच परिजन अब अदालत की अवमानना में फंस गए हैं।

Sunil Mishra
Published on: 16 Feb 2023 5:41 PM GMT
Another case against the family of Etahs Samajwadi Party leader Jugendra Singh Yadav, know what is the whole matter
X

एटा: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता जुगेन्द्र सिंह यादव के परिवार पर हुआ एक और मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

Etah News: एटा जनपद में प्रशासन द्वारा सपा के पूर्व विधायक एवं उनके परिजन के खिलाफ अभी भी शासन का रूख कड़ा है जनपद में सपा के कद्दावर नेता जुगेन्द सिंह यादव व रामेश्वर सिंह की करोड़ों रुपये की भूमि, स्कूल, मकान आदि कुर्क की जा चुकी है। जबकि उनके भाई जुगेंद्र सिंह सहित अन्य परिजन की विभिन्न थानों की पुलिस को अलग-अलग मामलों में तलाश है और वह फरार हो शासन प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं।

सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव व पांच परिजन अब अदालत की अवमानना में फंस गए हैं। धारा 82 की कार्रवाई के बाद भी हाजिर न होने पर उनके विरुद्ध कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व उनके परिजन के परिवार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सपा नेता पूर्व विधायक विभिन्न मामलों में एटा जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं।

विधायक एवं उनके परिजनों की करोड़ों सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है

प्रशासन द्वारा पूर्व विधायक एवं उनके परिजनों की करोड़ों रुपये की भूमि सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है। जबकि उनके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाई जुगेंद्र सिंह यादव सहित अन्य परिजन की विभिन्न थानों की पुलिस को विभिन्न मामलों में तलाश है।आपको बताते चलें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव वर्तमान में सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष है और वह भी फरार है।

आपको बताते चलें कि वर्ष 2021 में दर्ज एक मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव,उनके पुत्र पुष्पेंद्र यादव, भाई रामनाथ यादव के अलावा भतीजे विक्रांत यादव, प्रमोद यादव को नामजद किया गया था। इन पर डकैती और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया था।

इस घटना में विवेचना के दौरान पुलिस ने अदालत से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया और उनके अमृतपुर रघूपुर स्थित पैतृक आवास पर चस्पा कराया गया । इसके बाद 26 दिसंबर 2022 को धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई. इसमें 30 दिन के अंदर उन्हें अदालत में हाजिर होना था, लेकिन अभी तक कोई भी अदालत नहीं पहुंचा।

अभियुक्त गिरफ्तारी से बच रहे हैं

जिसमें अलीगंज थाने के अपराध निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पांचों के विरुद्ध थाने में मुकद्दमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गिरफ्तारी से बच रहे हैं और न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहे है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपको बताते चलें कि एक दिन पूर्व रामेश्वर सिंह व उनके परिजनों पर रिपोर्ट थाना कोतवाली नगर में लिखी गयी थीं। घटना कुछ इस प्रकार हैं कि जनपद कासगंज की एक महिला ने 14 फरवरी को कोतवाली नगर में रामेश्वर सिंह यादव, जुगेंद्र सिंह यादव व अन्य परिजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पूर्व विधायक पर 2012 में नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण करने व अन्य परिजन द्वारा छेड़छाड़, मारपीट, गालीगलौज के आरोप लगाए गए थे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story