×

Etah News: सपा नेता की संपत्तियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मार्केट और फार्म हाउस ध्वस्त

Etah News: सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द सिंह यादव का मार्केट और फार्म हाउस प्रशासन ने किया ध्वस्त

Sunil Mishra
Report Sunil MishraPublished By Ashiki
Published on: 22 Jun 2021 1:13 PM GMT
Etah News: सपा नेता की संपत्तियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मार्केट और फार्म हाउस ध्वस्त
X

सपा नेता के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाती प्रशासन(Photo-Social Media)

Etah News: प्रदेश में योगी सरकार द्वारा माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एटा में भी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता का मार्केट व फार्म हाउस ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन इसे माफियाओं के खिलाफ अभियान बता रहा है, जबकि सपा नेता जुगेन्द सिंह यादव इसे चुनाव जीतने के लिये दबाव बनाने की कार्यवाही बता रहे हैं।

आज यानी मंगलावर को जिला प्रशासन ने जेसीबी लगा कर सपा नेता का फार्म हाउस और मण्डी समिति के गेट के बराबर स्थित दुकानों को महांवली से तोड़ना प्रारंभ कर दिया है। मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक मिश्रा उपजिलाधिकारी सदर अबुल कलाम सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में पीएसी व पुलिस बल सुरक्षा में मौजूद हैं। साथ ही प्रशासन ने उस रास्ते से आने-जाने वालों पर रोक लगा दी है।

वहीं इस मामले में सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द सिंह यादव के अनुसार अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा जिला प्रशासन चुनाव से हटाना चाहती है, इस वजह से दबाव बनाने के लिए फार्महाउस व दुकानों को अवैध कब्जे की भूमि पर बनाने का आरोप लगाते हुए गिराना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा जबकि हमाने किसी की भूमि पर कोई कब्जा नही किया है दुकानों पर कोर्ट का स्टे भी है।


बता दें, बीते दो सप्ताह में प्रशासन ने पूर्व पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के परिजन सहित अन्य पर 4 मुक़दमे दर्ज कराये जा चुके हैं। मौके पर मौजूद अधिकारी नापतौल किए जाने के साथ कब्जा हटाने के नाम पर तोड़ फोड़ कर रहे है कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। कुछ दिन पूर्व भी जिला प्रशासन ने गल्ला मन्डी के बाहर बने मार्केट में से नक्सा पास न होने की बात कहकर दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया था।

जिला प्रशासन उक्त अतिक्रमण की कार्यवाही का कारण बताने के सम्बंध में मौन साधे हुए हैं। किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने फोन पर बात करने पर बताया कि अधिकृत विज्ञप्ति शाम को जारी की जायेगी अभी एस डी एम से जानकारी कर लें। सपा अधिवक्ता सैल के जिलाध्यक्ष ने मौके पर पहुँच कर बताया कि प्रशासन द्वारा जो कार्यवाही की जा रही है वह पूर्ण तह अवैध है हमारे पास सिविल जज का स्थगन आदेश है उसके बाद भी जो कार्यवाही की जा रही है वह संविधानिक गलत है। समाजवादी पार्टी इसकी निंदा करती है प्रशासन जो कार्यवाही कर रहा है उससे समाज में गलत संदेश जायेगा पूर्व अध्यक्ष जुगेन्द सिंह यादव की सम्पत्ति पूर्ण रूप से वैध है माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी। यह कार्यवाही हो रही वह निन्दनीय है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव के चलते अधिकतर स्थानों पर भाजपा व सपा नेताओं में सीधा मुकाबला है। वहीं एटा जनपद में जिला पंचायत सदस्यों की तीन सीटों वाली भाजपा भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में आकर ताल ठोक रही है। जहाँ भाजपा अभीतक अपने प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा नहीं कर पाई है। वहीं सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द सिंह यादव की पत्नी की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है।

Ashiki

Ashiki

Next Story