×

ताबड़तोड़ चले पत्थर: छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में फायरिंग, चार घायल

जिले के जलेसर थाना क्षेत्र स्थित गांव खेड़ीया खाती में एक महिला के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया।

Newstrack
Published on: 17 Aug 2020 1:03 PM GMT
ताबड़तोड़ चले पत्थर: छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में फायरिंग, चार घायल
X
ताबड़तोड़ चले पत्थर

एटा: जिले के जलेसर थाना क्षेत्र स्थित गांव खेड़ीया खाती में एक महिला के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने पीड़ित पक्ष के ऊपर फायरिंग और पथराव कर दिया। इस घटना में पीड़ित पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: आमिर खान ने कर दी ये भूल! हुए जमकर ट्रोल, देश विरोधी होने का लगा आरोप

दरअसल बीते रविवार की शाम खेड़ीया खाती गाँव निवासी श्रीपाल की पुत्रवधू शौच के लिये खेतों में गई थी। इस दौरान वहां पर गजराज के बेटे विक्रम ने महिला को पकड़ लिया। किसी तरह महिला विक्रम से अपने को छुड़ाकर घर वापस लौटी। महिला ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद सोमवार की सुबह पीड़ित महिला के परिजन विक्रम की शिकायत करने उसके घर पहुंचे।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/VID-20200817-WA0008.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: अलर्ट हुआ भारत: पाकिस्तान खरीद रहा खतरनाक हथियार, रची है खूनी साजिश

पीड़ित महिला और परिजनों को बनाया बंधक

आरोप है कि अपने बेटे की शिकायत सुनते ही परिवारी जन पीड़ित महिला के परिजनों पर भड़क गए और विवाद करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच गजराज पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित महिला के परिजन अशोक कुमार के मुताबिक जब हम लोगों ने शिकायत की उसके बाद गजराज और उसके लोग ने पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं पीड़ित महिला और उनके परिजनों को बंधक बना लिया। जिससे पुलिस से शिकायत ना कर सके।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/08/VID-20200817-WA0011-1.mp4"][/video]

रिपोर्ट: मोहसिन राशीद

ये भी पढ़ें: खतरनाक चालः लोगों की जान खतरे में डाल सकती है, रूसी वैक्सीन कूटनीति

Newstrack

Newstrack

Next Story