Etah News: एटा में डेढ़ साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, शक के आधार पर युवक गिरफ्तार

Etah News Today: एटा जनपद के थाना मारहरा क्षेत्र में आज एक 25 वर्षीय युवक ने डेढ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिससे वह लहूलुहान हो गयी और दुष्कर्मी उसे गली में रोता छोडकर फरार हो गया।

Sunil Mishra
Published on: 8 Nov 2022 5:47 PM GMT
rape in Muzaffarnagar
X

Rape। (Social Media)

Etah : एटा जनपद के थाना मारहरा क्षेत्र में आज एक 25 वर्षीय युवक ने डेढ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिससे वह लहूलुहान हो गयी और दुष्कर्मी उसे गली में रोता छोडकर फरार हो गया। गली में मासूम के रोने पर पहुंचे परिजनों ने जब उसे जोर जोर से रोते देखा और उसकी हालत देखी तो उन्हे पडोसी पर शक हुआ। जब लोगो ने पडोसी युवक को तलाश किया तो वह वहां से भाग गया।

25 वर्षीय पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप

पीड़ित की दादी उसे लेकर चिकित्सकीय परीक्षण कराने एटा महिला चिकित्सालय आयी, जहां उससे दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि होना बताया गया। उन्होंने दुष्कर्म के प्रयास का पड़ोसी 25 वर्षीय युवक पर आरोप लगाया गया।

शक के आधार पर आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार: ASP

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया कि थाना मारहरा के गांव में एक मासूम से दुष्कर्म के प्रयास करने के आरोपी युवक को शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। घटना की रिपोर्ट थाना मारहरा में दर्ज कर ली गई है।.

आपको बताते चलें कि जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र में बीते 1 सप्ताह पूर्व भी एक 12 वर्षीय मासूम से गांव के ही किशोर द्वारा तमंचे की नोक पर बलात्कार किया गया था। जिसकी रिपोर्ट पांच दिन बाद दर्ज हुई और सात दिन बाद डाक्टरी हुई। जिसमे भी पीडिता के परिजनों द्वारा पुलिस व चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाया गया था। वहीं जनपद में लगातार बढ़ रही रेप छेड़छाड़ की बढ रही घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story