Etah News: दो नाबालिगों से दुष्कर्म में वांछित दुष्कर्मी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

Etah News Today: जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Sunil Mishra
Published on: 25 Nov 2022 1:28 PM GMT
Etah News
X

दो नाबालिगों से दुष्कर्म में वांछित दुष्कर्मी गिरफ्तार (Pic: Social Media)

Etah News Today: जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली घटना में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारायण नगर निवासी किशोर द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की घटना के आरोपी तथा घटना में फरार अभिषेक नामक किशोर को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

25 नवंबर को थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुधीर कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज 25 नबम्वर 2022 को थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 862/22 धारा 376, 452, 506, 323 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित नामजद अभियुक्त अभिषेक मिश्रा पुत्र राघव मिश्रा निवासी नारायण नगर गली नंबर 2 थाना कोतवाली नगर एटा को शहर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


फरार दुष्कर्मी को थाना‌ रिजोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं दूसरी नाबालिग से अपहरण कर बलात्कार किये जाने की घटना में फरार दुष्कर्मी को थाना‌ रिजोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।


घटना क्रम के अनुसार थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 161/2022 धारा 363, 366, 376 भादवि व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र नरेश सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना रिजोर एटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story