TRENDING TAGS :
Etah News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 48,400 मामलों का निस्तारण, जनपद एटा के लिए बड़ी उपलब्धि
Etah News: लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
Etah News (Image From Social Media)
Etah News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार, 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत दीवानी न्यायालय एटा, ग्राम न्यायालय अलीगंज, कलेक्ट्रेट एवं सभी तहसील न्यायालयों में आयोजित की गई।
इस लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर कई न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अपर जिला जज कमालुउद्दीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र नारायण मिश्र वरिष्ठ अधीक्षक श्याम नारायण सिंह प्राचार्य मेडिकल कॉलेज रजनी पटेल सुश्री प्रीति श्रीवास्तव, श्रीमती मनीषा, श्रीमती सारिका गोयल, सुधा, श्रीमती सुरेखा, श्रीमती चारू सिंह, श्रीमती आंचल राणा, सुश्री प्रिया बांदा चौधरी, श्रीमती नेहा, श्रीमती तनया गुप्ता, श्रीमती आंचल मालिक, आदि न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
62380 मामलों में से 48,400 का हुआ निस्तारण
इस लोक अदालत में कुल 62,380 वाद सूचीबद्ध थे, जिनमें से 48,400 मामलों का निस्तारण किया गया। यह संख्या जनपद एटा में अब तक की सबसे अधिक है और इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
महत्वपूर्ण निस्तारण:
परिवारिक मामलों में: प्रभारी प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय द्वारा 21 मामलों का निपटारा किया गया।
मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण: कुल 145 मामलों का निस्तारण कर ₹7,73,44,661 की क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
स्थायी लोक अदालत: कुल 05 मामले निपटाए गए।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या-1): कुल 09 वाद और ₹3,600 जुर्माना लगाया गया।
विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी): कुल 05 मामले निस्तारित और ₹2,000 जुर्माना लगाया गया।
विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट): कुल 274 वाद निस्तारित किए गए।
विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट): कुल 20 मामलों का निपटारा और ₹39,500 जुर्माना।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जलेसर: कुल 513 मामले और ₹6,900 जुर्माना।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट: कुल 3,228 मामलों का निस्तारण।
न्यायिक मजिस्ट्रेट, एटा: कुल 610 मामलों का निपटारा।
अपर सिविल जज (जू.डि.), कक्ष संख्या-22: कुल 233 मामलों का निस्तारण।
ग्राम न्यायालय, अलीगंज, एटा: कुल 613 मामलों का निस्तारण।
अन्य अपर सिविल जज (जू.डि.): कुल 200 मामलों का निस्तारण किया गया।
राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों: कुल 39,990 लम्बित/प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण हुआ।
बैंकिंग मामलों में: कुल 630 मामलों का निस्तारण कर ₹11 करोड़ की वसूली, साथ ही मौके पर ₹3.13 करोड़ ऋण वसूली की गई।
इस लोक अदालत के सफल आयोजन से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली है और न्यायालयों में लम्बित मामलों के निपटारे में तेजी आई है।
"एटा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण पर संगोष्ठी, 23 महिलाओं को किया गया सम्मानित"
महिला दिवस पर महिला सशस्क्तिकरण पर हुई गोष्ठी में अतिथि रहे महिला आयोग की अध्यक्ष व जिला जज
08 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "महिला सशक्तिकरण: चुनौतियाँ एवं अवसर" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश श्री दिनेश चंद ने की, और मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बबीता चौहान (प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष) मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता पर चर्चा की गई।
प्रमुख बिंदु:
23 महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
महिला हिंसा और उत्पीड़न से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।