×

Etah News: जेल में मनाया गया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Etah News: कार्यक्रम के अंतर्गत 50 पौधे लगाने के साथ ही कैदियों के बीच निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Sunil Mishra
Published on: 12 Aug 2023 5:49 PM GMT
Etah News: जेल में मनाया गया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
X

Etah News: एटा जनपद कारागार में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 50 फलदार पौधे लगाए गए तथा ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

कैदियों को दी गई विधिक सहायता की जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज कमालुद्दीन तथा जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने जेलकर्मियों के साथ मिलकर 50 पौधे लगाए और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर जेल में बन्दियों को शैक्षणिक माहौल से अवगत कराया। अपर जिला जज कमालुद्दीन ने जेल में बंद महिला बन्दियों को विधिक जानकारी और सहायता दिए जाने की जानकारी दी। बताया गया कि बंदियों को विधिक सहायता के लिए तमाम अधिकार प्राप्त हैं, जिनके माध्यम से वो अपने केस की अधिवक्ता के माध्यम से बेहतर पैरवी कर सकते हैं।

सर्वश्रेष्ठ निबंधों को किया जाएगा पुरस्कृत

जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि जेल में बंद 16 बन्दियों ने 200 शब्दों के निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखन कार्य करने वाले प्रतिभागियों को जेल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा और सर्वश्रेष्ठ निबन्धों को पुरस्कृत करने के लिए मुख्यालय को भी प्रेषित किया जायेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम को जेल में धूमधाम से मनाया गया और सभी बन्दियों को विधिक जानकारी दी गई। कैदियों ने अपनी परेशानियों को शेयर करके उनके कानूनी समाधान की अपर जिला जज व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कमालुद्दीन से ली। उन्होंने एक-एक कैदी को विस्तार से विधिक सहायता और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। काफी समय से जेल में बंद कई कैदियों के चेहरे विधिक जानकारी मिलने से खिले नजर आए।

इस दौरान कारागार का माहौल काफी उत्साह भरा नजर आया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जेलर प्रदीप कश्यप, त्रत्विक प्रियदर्शी, तेजपाल सिंह, डिप्टी जेलर जहान सिंह सहित कारागार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Sunil Mishra

Sunil Mishra

Next Story