TRENDING TAGS :
Etah News: एटा में शिव प्रतिमाएं तोड़ने पर, आक्रोशित सनातनियों ने बड़े बाजार चौराहे पर लगाया जाम
Etah News: एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित प्राचीन भगवान राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित भगवान शिव की प्रतिमाओं को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ दिया गया
Etah News
Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित प्राचीन भगवान राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित भगवान शिव की प्रतिमाओं को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ दिया गया मंगलवार को इस घटना की जानकारी मिलते ही शिव भक्तों, विश्व हिन्दू परिषद तथा सनातनी समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। सैंकड़ों की तादाद में मौजूद लोगो द्वारा नगर के बड़ा बाजार स्थित चौराहे पर जाम लगा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बड़ा बाजार में भगवान श्री राधा कृष्ण का मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना मंदिर है। लगभग दो वर्ष पूर्व इस मंदिर कापुनर्निर्माण कराया गया था। होली के पर्व पर मंदिर में कार्यक्रम भी आयोजन हुआ था। मंगलवार की सुबह पूजा पाठ करने आये भक्तों को मंदिर में सबकुछ सही मिला था। आरोप है कि लगभग आठ बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी महाराज की प्रतिमाएं तोड़ दी गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही सैंकड़ो की तादाद में लोग मन्दिर पर पहुंच गये। प्रतिमाओं को खण्डित देख लोगो मे आक्रोश व्याप्त हो गया। और फिर
विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा बड़ा बाजार स्थित चौराहे पर जाम लगा दिया। तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।लोगो का आरोप था कि घटना सुबह आठ बजे घटित होने के लगभग पांच घण्टे बाद भी उपजिलाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। जिसके चलते हिंदू संगठन आक्रोशित थे।
जाम लगने से बाजार में फंसे राहगीर
जलेसर। घटना से आक्रोशित विश्व हिन्दू परिषद, सनातनी संगठनों एवं भारतीय किसान यूनियन हालदार व्यापार मोर्चा द्वारा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बंसल, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव वाष्र्णेय व्यापारी नेता आदित्य मित्तल भारत गुप्ता के नेतृत्व में सैंकड़ो पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ा बाजार चौराहे पर ही जाम लगा दिया गया। जिससे बाजार पूरी तरह से जाम हो गया। आवागमन ठप्प हो गया। राहगीर एवं वाहन स्वामी कई घण्टो तक जाम में ही फंसे रहे।
एटा में शिव प्रतिमाएं तोड़ने पर, आक्रोशित सनातनियों ने बड़े बाजार चौराहे पर लगाया जाम।एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित प्राचीन भगवान राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित भगवान शिव की प्रतिमाओं को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ दिया गया मंगलवार को इस घटना की जानकारी मिलते ही शिव भक्तों, विश्व हिन्दू परिषद तथा सनातनी समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। सैंकड़ों की तादाद में मौजूद लोगो द्वारा नगर के बड़ा बाजार स्थित चौराहे पर जाम लगा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बड़ा बाजार में भगवान श्री राधा कृष्ण का मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना मंदिर है। लगभग दो वर्ष पूर्व इस मंदिर कापुनर्निर्माण कराया गया था। होली के पर्व पर मंदिर में कार्यक्रम भी आयोजन हुआ था। मंगलवार की सुबह पूजा पाठ करने आये भक्तों को मंदिर में सबकुछ सही मिला था। आरोप है कि लगभग आठ बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी महाराज की प्रतिमाएं तोड़ दी गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही सैंकड़ो की तादाद में लोग मन्दिर पर पहुंच गये। प्रतिमाओं को खण्डित देख लोगो मे आक्रोश व्याप्त हो गया। और फिर
विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा बड़ा बाजार स्थित चौराहे पर जाम लगा दिया। तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।लोगो का आरोप था कि घटना सुबह आठ बजे घटित होने के लगभग पांच घण्टे बाद भी उपजिलाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। जिसके चलते हिंदू संगठन आक्रोशित थे।
जाम लगने से बाजार में फंसे राहगीर।
घटना से आक्रोशित विश्व हिन्दू परिषद, सनातनी संगठनों एवं भारतीय किसान यूनियन हलधर व्यापार मोर्चा द्वारा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बंसल, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव वाष्र्णेय व्यापारी नेता आदित्य मित्तल भारत गुप्ता के नेतृत्व में सैंकड़ो पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ा बाजार चौराहे पर ही जाम लगा दिया गया। जिससे बाजार पूरी तरह से जाम हो गया। आवागमन ठप्प हो गया। राहगीर एवं वाहन स्वामी कई घण्टो तक जाम में ही फंसे रहे।
एसडीएम व सीओ ने मौके पर समझाने का किया प्रयास।
जलेसर। दोपहर लगभग एक बजे एसडीएम भावना विमल,सीओ नीतीश गर्ग एवं तहसीलदार अरविन्द गौतम घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। और फिर प्रदर्शनकारियों को काफी समझाया बुझाया ग़या। सीओ नीतीश गर्ग ने बताया कि मन्दिर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला जा रहा है। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में आ जायेंगे। किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव को टीमें गठित कर घटना के सुराग में जुट जाने का नि