×

Etah News: बीजेपी जीती एटा नगर पालिका परिषद् की सीट

Etah News: एटा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने 8206 मतों से सपा प्रत्याशी मुन्नी बेगम को पराजित किया वही दस वर्षों से नगर पालिका परिषद एटा अध्यक्ष सीट पर कब्जा जमाये बैठी मीरा गांधी मात्र 7307 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

Sunil Mishra
Published on: 13 May 2023 8:32 PM GMT
Etah News: बीजेपी जीती एटा नगर पालिका परिषद् की सीट
X
BJP performance in Etah nikay chunav 2023 (Photo-Social Media)

Etah News: एटा जनपद में चार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद तथा शहर नगर पंचायत अध्यक्ष पद सहित सभी क्षेत्रों में पूरे सभासदों के चुनावों में आए परिणाम में एटा नगर पालिका परिषद की प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी। वहीं, अन्य स्थानों पर भाजपा के बागियों ने तीन स्थानों पर तथा सपा बसपा ने एक स्थान पर विजय प्राप्त की।

आज आये परिणामों में एटा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने 8206 मतों से सपा प्रत्याशी मुन्नी बेगम को पराजित किया वही दस वर्षों से नगर पालिका परिषद एटा अध्यक्ष सीट पर कब्जा जमाये बैठी मीरा गांधी मात्र 7307 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। मारहरा अध्यक्ष सीट पर सपा की शशीप्रभा ने अपनी प्रतिद्वन्द्वी भाजपा की राजनश्री को 90 9 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। जलेसर अध्यक्ष सीट पर गौरी देवी ने 461 मतों से नसरीन बानो को पराजित किया।

बसपा कैंडिडेट को हराया

अलीगंज अध्यक्ष पद पर भाजपा की सुनीता गुप्ता ने बसपा के सऊद अली खां को 3624 मतों से पराजित किया यहां की विजयी प्रत्याशी उद्योग पति संदीप गुप्ता की पत्नी है संदीप की अभी कुछ माह पूर्व अलीगढ़ में हत्या कर दी गयी थी। वहीं जैथरा अध्यक्ष पद पर निर्दलिय प्रत्याशी. विवेक गुप्ता ने भाजपा के विजेद्र चौहान को 1390 मतों से पराजित किया। निधौली कला से निर्दलीय शिखा गुप्ता ने भाजपा के देवलाल लोधीको 1120 मतों से पराजित किया। मिरहची नई सीट पर मुकाबला निर्दलियों के बीच रहा यहां निर्दलीय लक्ष्मी देवी ने निर्दलीय संतोष सर आपको 208 मतों से पराजित किया।

Sunil Mishra

Sunil Mishra

Next Story