×

Etah News: भैंस बांधने के विवाद में चली गोली, भतीजे की मौत, चाची घायल

Etah News: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात नित्यानंद पांडेय ने बताया कि बीते कुछ दिनों से ग्राम कठोली में सड़क पर भैंस बांधने को लेकर ठाकुर तथा यादव पक्ष में विवाद चल रहा था।

Sunil Mishra
Published on: 14 Feb 2024 12:48 PM GMT
Etah News
X

Etah News (Pic:Newstrack)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खतौली में आज घटी एक गोली कांड की घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। घटना के पीछे का कारण दबंगई तथा भैंस बांधने को लेकर चल रहा विवाद बताया जाता है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात नित्यानंद पांडेय ने बताया कि बीते कुछ दिनों से ग्राम कठोली में सड़क पर भैंस बांधने को लेकर ठाकुर तथा यादव पक्ष में विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आज चली गोली से 26 वर्षीय मनपाल यादव पुत्र श्यामलाल की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी चाची पुष्पा देवी पत्नी वेदराम 70 वर्ष भी घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया है।

मौत के विरोध में लगा जाम

गोलीबारी की घटना में गोली लगने से मानपाल की मौत के बाद ग्रामीण तथा परिजन आक्रोशित हो गए और भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस क्षेत्राधिकार नगर, अपर पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज कोतवाली देहात के ग्राम कठोली में मानपाल व सुरेन्द्र पाल के बीच भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद हुई फायरिंग में मानपाल की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गयी तथा 70 वर्षीय पुष्पा देवी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गई।

गाँव में स्थित तनावपूर्ण

परिजनों ने बताया कि जिस भूमि पर भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ है उस जमीन पर पूर्व से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को काफी समझा बूझाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजेश कुमार सिंह के अनुसार हत्यारों के विरुद्ध कठोर से कठोर गुंडा एक्ट,एन एस ए आदि की कार्य वाही की जायेगी। गांव में स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story