×

Etah: पीड़ित सहित परिजनों पर किया धारदार हथियारों से हमला, पुलिस को दी तहरीर...नामजद अभियुक्तों ने घर में घुसकर पीटा

Etah News: नामजद सभी आरोपी ने जुटकर पीड़ित सहित उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित सहित कई जख्मी हुए हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Sunil Mishra
Published on: 22 Jan 2024 2:03 PM GMT
Etah News:
X

हमले में घायल महिला (Social Media)

Etah News: एटा जिले के थाना जलेसर के गांव सांथा नवीपुर निवासी शिवपूजन दुबे पुत्र मगन बिहारी दुबे ने जलेसर कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर में 14 जनवरी की सुबह नामजद आरोपियों द्वारा जुटकर पीड़ित सहित परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में पीड़ित सहित अन्य जख्मी हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चैन तोड़े जाने का भी आरोप लगाया है।

क्या कहा गया तहरीर में?

पीड़ित शिवपूजन दुबे की ओर से दी गए तहरीर में कहा गया है कि, 14 जनवरी की सुबह 10 बजे राहुल दुबे और गोपाल दुबे उर्फ श्यामसुन्दर दुबे के परिवार के सभी सदस्य जुटकर पीड़ित के घर पहुंचे। फिर अचानक हमला बोल दिया। गोपाल दुबे पुत्र सियाराम ने कहा कि ये पूर्वनियोजित षड्यंत्र था। दर्जनभर नामजद महिला, पुरुषों के साथ लाठी, डंडा, फावड़ा, फरसा, सरिया लेकर घर में घुस आए। उनके परिवार के सभी सदस्यों पर हिंसक हमला बोला। बच्चों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। सभी को बुरी तरह मारा-पीटा।'

गले से सोने की चेन खींचकर ले गए

इस हमले में रूपेश और राहुल लोहे की रॉड से हमले में घायल हो गए। प्रभात उर्फ दीपू की पत्नी एवं मुन्नी देवी आदि कई परिजन लहूलुहान हो गये। घर में तोड़फोड़ भी की गई। आरोप है कि हमलावर जाते-जाते पीड़ित के छोटे भाई रूपेश की पत्नी के गले से सोने की चेन खींचकर ले गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया

घटना की जानकारी पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे प्रार्थी के भाई ने 112 और सीओ जलेसर तथा एसएसपी एटा को फोन के जरिए दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रूपेश और उसके छोटे भाई की पत्नी रितु सहित सभी को घायल कर दिया। घायलों को जलेसर सीएचसी ले जाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story