Etah News: शनि जात की भीड़ में दबने से एक वृद्ध की मौत बनी प्रशासन के गले की फांस

Etah News: अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया की सोशल मीडिया पर चली खबरों से संज्ञान में आया है कि शनि जात के दौरान एक वृद्ध की भीड़ में दबकर मौत हुई है।

Sunil Mishra
Published on: 14 July 2024 8:04 AM GMT
Etah News: शनि जात की भीड़ में दबने से एक वृद्ध की मौत बनी प्रशासन के गले की फांस
X

Etah News: एटा जनपद की तहसील जलेसर क्षेत्र में शनिवार को तहसील व पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये व्यापक इंतजामात के बाबजूद शनिदेव की जात करने आये फिरोजाबाद जनपद निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध की भीड़़ में दब जाने से मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर पर प्रशासन में हडकंप मच गया। पहले तो प्रशासन ने इस प्रकार की घटना से इनकार किया। लेकिन खबर छपने के बाद अब प्रशासन उक्त मौत पर सफाई देने में जुटा है। वहीं, एक अन्य घटना में जात करके बाइक से लौट रहे पुत्री सहित दम्पति सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। जिसमें पुत्री की स्थिति अत्यधिक गम्भीर है। उसे आगरा रेफेर किया गया है।

आषाढ़ माह के तीसरे शनिवार को नगर में शनिदेव जात के दौरान हजारों श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसके चलते प्रशासन और पुलिस द्वारा की गयी व्यवस्थाएं फेल हो गईं। परिणाम स्वरूप भारी भीड़भाड के चलते अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी भीड़ में फिरोजाबाद जनपद के गांव मीतपुरा से जात करने आये लगभग 70 वर्षीय बदन सिंह पुत्र रामस्वरूप बड़े मियां की दरगाह पर जात के दौरान परिवार से बिछड़ गए। भीड़ का भारी दबाब होने से बदन सिंह भीड़ में दब गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस द्वारा वृद्ध श्रद्धालु को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस द्वारा परिजनो को दी गई। तथा परिजनों के आने के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।


अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया की सोशल मीडिया पर चली खबरों से संज्ञान में आया है कि शनि जात के दौरान एक वृद्ध की भीड़ में दबकर मौत हुई है। मौके पर ऐसा नहीं हुआ, सीओ तथा एसडीएम ने मुझे यह जानकारी दी है कि 70 वर्षीय वृद्ध बदन सिंह फिरोजाबाद से अपने परिवार के साथ जात करने आए थे। परिवार से बिछुड़ गए थे। इन्हें अस्थमा की बीमारी थी। यह जानकारी उनके पुत्र द्वारा दी गई है। भीड़ में फंसने के बाद वह पास स्थित एक दुकान पर बैठ गए और उसके बाद में उनकी तबीयत खराब होने पर वहीं लेट गए। इसके बाद उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा सीएससी जलेसर पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वृद्ध का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण कार्डियोलॉजी हार्ट अटैक बताया गया है।

उप जिलाधिकारी जलेसर राजकुमार मौर्य ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रही खबरों में भीड़ में दबने से मौत बताई जा रही है यह गलत है। भीड़ कंट्रोल में थी हमारे द्वारा भारी पुलिस बल, पीएसी, चार थानों की पुलिस, तीन मजिस्ट्रेट तैनात किये गए थे। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम थी। मृतक के पुत्र ने बताया कि मेरे पिता सांस के रोगी थे तथा कमला नगर के एक चिकित्सक का उनका इलाज चल रहा था।

शनि जात कर लौट रहे पुत्री सहित दम्पति घायल

वहीं, दूसरी ओर एटा नगर के मौहल्ला द्वारिकापुरी निवासी 32 वर्षीय उपदेश पुत्री रोहन सिंह अपनी पत्नी पिंकी व बेटी शिवी के साथ मोटरसाइकिल से शनिदेव जात करके वापस घर जा रहा थे। जलेसर- अवागढ मार्ग पर गांव पोण्डरी स्थित पैट्रोल पंप के पास एक नीलगाय अचानक बाइक से टकरा गई। जिससे उपदेश व उसकी पत्नी पिंकी तथा पुत्री शिवी गम्भीर चोट आई है। घायलों को अवागढ़ स्थित पीएचसी ले जाया गया। जहाँ तीनो घायलो को प्रारम्भिक उपचार करने के बाद चार वर्षीया शिवी की हालत गम्भीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।

आपको बताते चलें कि विगत दो जुलाई को हाथरस जनपद के फुलरई गांव में हुए सत्संग के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी अभी तक लोगो की आस्था में कोई कमी नही आई है। वहीं प्रशासन ने भी इससे कोई सबक नहीं लिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story