Etah News: व्यापारियों का आयोजित हुआ मंडलीय सम्मेलन, निर्वाचित पदाधिकारियों ली शपथ

Etah News: शुक्ला गार्डन मालगोदाम रोड पर एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

Sunil Mishra
Published on: 6 Aug 2024 4:02 PM GMT
Etah News
X

Etah News (Pic: Newstrack)

Etah News: एटा जनपद मुख्यालय पर आज शुक्ला गार्डन मालगोदाम रोड पर एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। मंडलीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा रहे। उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी तथा सदस्यों को शपथ दिलाई व उनके साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय ने भी भाग लेकर संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अलीगढ़, खुर्जा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज, मथुरा आदि जनपदों के व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में पदाधिकारिओं द्वारा अनेक व्यापारिक समस्याओं पर सामूहिक रुप से चर्चा की, जिसमें व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा समस्त समस्याओं के समुचित समाधान हेतु पूर्ण प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया। मंडलीय सम्मेलन को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारिओं को एकजुट होकर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मेलन को कई वरिष्ठ व्यापार मंडल पदाधिकारियों जिनमें मुख्यरूप से राजकुमार अग्रवाल मथुरा, विष्णु गौतम हाथरस, राजकुमार गुरुनानी आगरा, रविन्द्र लाल तिवारी फिरोजाबाद , प्रदीप गुप्ता एटा, एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एटा नगर पालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता ने संबोधित किया। आज के मंडलीय व्यापारिक सम्मेलन में आगरा में 8 एवं 9 अगस्त 2024 को होने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के मुख्य विषय पर भी व्यापक विचार विमर्श किया गया। जिससे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के योग्यतम, कर्मठ पदाधिकारियों का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न करके चुनाव किया जा सकें।

कार्यक्रम में एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नवनिर्वाचित / नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारिओं को शपथ ग्रहण कराईं गयी जिसमें एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नगर कार्यकारिणी, जिला युवा कार्यकारिणी, नगर युवा कार्यकारिणी,जिला महिला कार्यकारिणी, नगर महिला कार्यकारिणी, आई टी सेल कार्यकारिणी आदि कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथग्रहण कर अपने पदाधिकार को समर्पित एवं सक्रिय भाव से अपने पद का निर्वहन करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की।

जिसमें उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों द्वारा अन्य जनपदों से पधारे। समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारिओं का फूलमाला, पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगणों के साथ साथ एटा जनपद के अलीगंज, जलेसर, अवागढ़, सराय अगहत, राजा का रामपुर, सकीट, मारहरा, मिरहची, जलेसर, निधौली आदि नगरों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story