Etah News: उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन 6 अगस्त को होगा आयोजित

Etah News: एटा जनपद मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन 6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश स्तरीय चुनाव संबंधी एजेंडा एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा व चुनावी तैयारी पर परिचर्चा की जाएगी।

Sunil Mishra
Published on: 4 Aug 2024 4:08 PM GMT
Etah News
X

Etah News (Pic: Newstrack)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन 6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश स्तरीय चुनाव संबंधी एजेंडा एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा व चुनावी तैयारी पर परिचर्चा की जाएगी। आज एटा के एसजेडी होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तथा नगर अध्यक्ष अतुल राठी प्रदेश मंत्री राजेंद्र गुप्ता सहित वरिष्ठ पदाधिकारी ने सहभागिता की व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एटा के रेलवे माल गोदाम रोड स्थित शुक्ला गार्डन पर मंगलवार को 6 अगस्त को प्रातः 11 बजे से एक मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

10 जनपदों के पदाधिकारी होंगे शामिल

इस वर्ष होने वाले प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर व सदस्यता पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस कार्यक्रम में आगरा जोन के 10 जिले के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। जिनमें अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज, एटा और मथुरा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष, महामंत्री सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रांतीय चुनाव के अलावा सदस्यता अभियान तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की जाएगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने बताया कि हमारा संगठन किसी भी अवैध कार्य एवं मिलावट करने वाले व्यापारी का समर्थन नहीं करता। अवैध कारोबारी और न ऐसे लोगों को अपने संगठन का सदस्य ही बनता है।

उन्होंने बताया कि हमारे संगठन की ₹500 में 3 वर्ष के लिए सदस्यता दी जाती है। पहले हमारे संगठन के सिर्फ पंजीकृत व्यापारी ही सदस्य हुआ करते थे। अब हर छोटे, बड़े व्यापारी हमारे संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि 8 व 9 सितंबर को आगरा के अग्रवाल सेवा सदन में हमारा प्रांतीय निर्वाचन सम्मेलन होगा जिसमें लगभग 5000 व्यापारी शामिल होंगे। अंत में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष अतुल राठी, कैलाश जैन, डेविड जैन, सुनील पांडे आदि पदाधिकारी ने सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों से मंडलीय सम्मेलन में 6 अगस्त को भाग लेने एवं समय से पहुचने की अपील की है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story