×

Etah News: पुलिस और वेखौफ गौकशों के बीच मुठभेड़, दो घायल, तीन फरार, एक गिरफ्तार

Etah News: एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र में खुलेआम गौकशी का धंधा जोरों पर चल रहा था इसी क्रम में गौकशी की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

Sunil Mishra
Published on: 19 March 2025 10:30 AM IST (Updated on: 19 March 2025 10:37 AM IST)
Etah News:
X

Etah News:

Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र में खुलेआम गौकशी का धंधा जोरों पर चल रहा था इसी क्रम में गौकशी की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। घटना क्रम के अनुसार थाना अलीगंज पुलिस ने देर रात जंगल में गौवंश काट रहे तीन शातिर गौकशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है।

रात में जंगल से आई संदिग्ध आवाजें, पुलिस ने मारा छापा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के अनुसार दिनांक 19 मार्च 2025 की रात्रि करीब 01:12 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किला रोड के पास जंगल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। थाना अलीगंज प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सैंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि रात में कुछ लोग गौवंश को काट रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और वेखौफ गौकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की जिस

मुठभेड़ में दो गौकश घायल हो गए और एक आरोपी को भागते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जिनकी पहचान आशिफ पुत्र मुस्तकीम (26 वर्ष) और भूरा पुत्र अंसार (30 वर्ष), निवासी अलीगंज के रूप में हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी हाशिम पुत्र सलमान (36 वर्ष) को पुलिस ने भागते समय पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से 2 अवैध तमंचे (315 बोर)4 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस तथा गौकशी के उपकरण – 2 रस्से, 2 कुल्हाड़ियां, 5 छुरियां, 1 फावड़ा एक प्लेटिनम मोटर साइकिल (जिससे आरोपी घटनास्थल पहुंचे थे)तथा 2 बोरे बरामद किये हैं।

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज निर्दोष सिंह सैंगर ने बताया,

"गौकशी में संलिप्त अपराधियों पर हमारी कड़ी नजर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन अपराधियों को दबोच लिया। मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार साथियों की तलाश जारी है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गौकशी का मामला दर्ज कर लिया है और अन्य जनपदों से उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story