×

Etah News: मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने एटा में किया दौरा, मछुआरा समुदाय के उत्थान के लिए योजनाओं की जानकारी दी

Etah News: इस दौरान उन्होंने मछुआरा समुदाय के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Sunil Mishra
Published on: 7 Feb 2025 9:21 PM IST
Etah News
X

Etah News ( Pic- Social- Media)

Etah News: उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने एटा का दौरा कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मछुआरा समुदाय के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।डॉ. निषाद ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें मछुआरा समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 35 योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। इससे किसी भी तरह की दिक्कत या बिचौलियों की समस्या नहीं होती, और लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से सरकारी सहायता मिल रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और नाविकों के लिए विशेष योजना का जिक्र करते हुए बताया कि अब नाव खरीदने के लिए बिना गारंटी के लोन की सुविधा उपलब्ध है। इस लोन पर केंद्र सरकार द्वारा 3% ब्याज में छूट भी दी जा रही है, जिससे मछुआरों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे।इसके अलावा, डॉ. निषाद ने बताया कि श्रंगवेरपुर में निषाद राज के किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने इसे निषाद समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार बताते हुए कहा कि इससे समाज का गौरव और सम्मान बढ़ेगा।मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के बच्चों की शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार मछुआ समाज के हित में हरसंभव प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी।



Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story