Etah News: लड़के के पिता को मारी गोली, भगाकर शादी करने से नाराज थे परिजन

Etah News: क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशू शेखर ने बताया कि थाना जैथरा क्षेत्र के गाँव फगनौल में मनीश नामक युवक का पुत्र अपने पड़ोस की रहने वाली एक लड़की को प्रेम प्रसंग के चलते लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भगाकर ले गया था।

Sunil Mishra
Published on: 23 Dec 2023 5:11 PM GMT
Etah News
X

Etah News (Pic:Newstrack)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र में घटी एक घटना में लड़की को डेढ़ वर्ष पूर्व घर से भगाकर प्रेम विवाह करने से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता को घेर कर गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए सीएससी जैथरा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशू शेखर ने बताया कि थाना जैथरा क्षेत्र के गाँव फगनौल में मनीश नामक युवक का पुत्र अपने पड़ोस की रहने वाली एक लड़की को प्रेम प्रसंग के चलते लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भगाकर ले गया था और उसने उससे प्रेम विवाह कर लिया जिस लड़की के परिजन लड़के तथा उसके पिता मुनेश से काफी नाराज थे और दोनों में इसी को लेकर रंजिश चल रही थी।

इसी क्रम में आज लड़की के लगभग आधा दर्जन परिजनों ने मिलकर मुनेश पर हमला कर दिया और उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उपचार के लिए एटा भेजा गया है घटना की तहरीर आने पर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। घायल का उपचार जारी है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story