Etah News: जैथरा से मैनपुरी वारंट तामील कराने गए कन्नौज के उप निरीक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Etah News: बीते तीन दिनों में एटा जनपद के दो थाना क्षेत्र में दो उप निरीक्षक की मौत से पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है।

Sunil Mishra
Published on: 15 Oct 2024 9:55 AM GMT
Etah News: जैथरा से मैनपुरी वारंट तामील कराने गए कन्नौज के उप निरीक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
X

जैथरा से मैनपुरी वारंट तामील कराने गये कन्नौज के उप निरीक्षक की मौत   (photo: social media ) 

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जैथरा मैं तैनात 59 वर्षीय सब इंस्पेक्टर मुन्नू सिंह की ड्यूटी के दौरान जनपद मैनपुरी में अचानक अधिक तबीयत खराब होने के बाद उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

आपको बताते चलें कि बीते 3 दिन पूर्व थाना मिरहची में तैनात उप निरीक्षक नरेश पाल सिंह की एक मार्ग दुर्घटना मैं मौत हो गई थी। बीते तीन दिनों में एटा जनपद के दो थाना क्षेत्र में दो उप निरीक्षक की मौत से पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक जैथरा शंभू नाथ सिंह ने बताया कि बीते दिन थाना जैथरा में तैनात उप निरीक्षक मुन्नू सिंह की तबीयत मैनपुरी में उस समय खराब हो गई जब वह 14 अक्टूबर को वारंट तामील कराने थाना जैथरा से मैनपुरी गये हुए थे। तभी अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें मैनपुरी के प्रधान हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी अधिक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कानपुर उपचार के लिए प्रातः 9 बजे रेफर किया । लेकिन उनकी रास्ते में जाते समय लगभग 10 बजे मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

उनके शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शंभू नाथ सिंह ने बताया कि मृतक 59 वर्षीय मुन्नू सिंह जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के मूल निवासी हैं। वह 1984 बैच के उप निरीक्षक थे तथा थाना जैधरा में स्थान तैनात थे। उपनिरीक्षक मुन् सिंह की मृत्यु पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शव को उनके निवास स्थान ग्राम सौरिख भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story