TRENDING TAGS :
Etah News: लेखपाल संघ ने तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा, तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन
Etah News Today: लेखपाल संघ के अनुसार, तहसीलदार ने नियमों के विरुद्ध लेखपाल संघ की अध्यक्ष कल्पना भदौरिया का स्थानांतरण अलीगंज तहसील कर दिया। इस निर्णय से आक्रोशित लेखपालों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
Etah News in Hindi: एटा तहसील सदर पर लेखपाल संघ और तहसीलदार संदीप कुमार के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। लेखपाल संघ की अध्यक्ष कल्पना भदौरिया के स्थानांतरण को लेकर लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। संघ ने तहसीलदार संदीप कुमार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
लेखपाल संघ के अनुसार, तहसीलदार ने नियमों के विरुद्ध लेखपाल संघ की अध्यक्ष कल्पना भदौरिया का स्थानांतरण अलीगंज तहसील कर दिया। इस निर्णय से आक्रोशित लेखपालों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों का आरोप है कि तहसीलदार मनमाने तरीके से फैसले ले रहे हैं और कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं।
संघ ने यह भी आरोप लगाया कि तहसीलदार संदीप कुमार बिना किसी आधिकारिक प्रक्रिया के रात्रि में मीटिंग के लिए लेखपालों को बुलाते हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। महिला लेखपालों ने तहसीलदार पर तानाशाह की तरह व्यवहार करने और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
लेखपाल संघ के इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के आदेश पर कल्पना भदौरिया का स्थानांतरण किया गया था, लेकिन लेखपाल संघ इसे गलत और अन्यायपूर्ण बता रहा है।
गौरतलब है कि तहसीलदार संदीप कुमार हाल ही में अलीगंज तहसील से स्थानांतरित होकर एटा आए हैं, जबकि पूर्व तहसीलदार को अलीगंज भेजा गया है। तहसीलदार संदीप कुमार के आने के बाद से ही लेखपाल संघ और प्रशासन के बीच तनाव बना हुआ है।
धरने पर बैठे लेखपालों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।वही एसडीएम एटा से फोन पर की बार बात करने का प्रयास किया गया किंतु बात नहीं हो सकी।