×

Loksabha Elections Result 2024: एटा से हारे राजवीर सिंह, देवेश शाक्य ने लहराया परचम

Loksabha Elections Result 2024: राजवीर सिंह अपने पिता की राजनीतिक विरासत के इस सीट पर पहले पहरेदार हैं। वर्ष 1951 से लेकर 2014 तक कई प्रत्याशियों ने इस सीट से चुनाव लड़ा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 4 Jun 2024 11:40 AM GMT
Loksabha Elections Result 2024
X

Loksabha Elections Result 2024 (Pic:Newstrack)

Etah Loksabha Election Result 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है। एटा लोकसभा सीट पर तीसरी बार भाजपा की टिकट से राजवीर सिंह चुनाव लड़ रहे है। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र है। राजवीर अपने पिता की राजनीतिक विरासत के इस सीट पर पहले पहरेदार हैं। वर्ष 1951 से लेकर 2014 तक कई प्रत्याशियों ने इस सीट से चुनाव लड़ा। लेकिन अभी तक इस सीट राजवीर सिंह चुनाव जीते। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे उनके पक्ष में नहीं हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार राजवीर सिंह काफी पीछे चल रहे है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार देवेश शाक्य 32 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए है।

इन उम्मीद्वारों ने लड़ा चुनाव

आपको बता दें, एटा लोकसभा सीट से 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। बहुजन समाज पार्टी की ओर से इस सीट पर मोहम्मद इरफान को चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि किसान क्रांति दल से अनुपम कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से उदयवीर सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से वैभव मिश्रा चुनावी मैदान में उतरे थे। इसके साथ ही दानवीर, कैलाश कुमार, अशोक कुमार और अमर सिंह ने भी एटा सीट से नामांकन दाखिल किया था।

1952 में कांग्रेस पार्टी ने हासिल की थी जीत

एटा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से देवेश शाक्य चुनावी मैदान में उतरे थे। अभी दोपहर तीन बजे तक आयोग द्वारा जारी काउंटिंग के अनुसार राजू भैया 25 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी बढ़त बनायी हुई है। वहीं इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान संपन्न हुआ था। आपको बता दें, कि एटा-कासगंज लोकसभा सीट पर 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर पहला संसदीय चुनाव जीता था। फिर 1957 और 1962 में हिन्दू महासभा के कैंडिडेट से इस सीट से जीत दर्ज की थी। आम चुनाव 1967 और 1971 में कांग्रेस पार्टी फिर वापसी हुई। 1977 में चौधरी चरण सिंह की भारतीय लोकदल ने जीत हासिल की।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story