×

Etah News: एटा जिला कारागार में संगम जल से कैदियों का सामूहिक स्नान, 850 बंदियों ने किया पवित्र जल से स्नान, जेल में गूंजे हर हर गंगे के नारे

Etah News Today: जेल अधीक्षक अमित चौधरी के अनुसार, यह कार्यक्रम प्रशासन की मंशा के अनुरूप आयोजित किया गया। त्रिवेणी संगम से पवित्र जल मंगवाकर पहले विधिवत रूप से कलश स्थापना की गई।

Sunil Mishra
Published on: 21 Feb 2025 5:14 PM IST
X

Etah News Today: एटा जिला कारागार में एक अनूठी पहल के तहत निरुद्ध कैदियों को संगम प्रयागराज से लाए गए पवित्र जल से सामूहिक स्नान कराया गया। जेल प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यह था कि जेल में बंदी भी पवित्र डुबकी के धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ से वंचित न रहें। इस विशेष आयोजन के दौरान जेल प्रशासन ने हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की, ताकि सभी कैदी सुव्यवस्थित रूप से इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकें।

कलश स्थापना के साथ हुआ शुभारंभ

जेल अधीक्षक अमित चौधरी के अनुसार, यह कार्यक्रम प्रशासन की मंशा के अनुरूप आयोजित किया गया। त्रिवेणी संगम से पवित्र जल मंगवाकर पहले विधिवत रूप से कलश स्थापना की गई। इसके बाद कैदियों को पवित्र स्नान कराया गया। इस दौरान बंदियों में खासा उत्साह देखने को मिला, और वे 'हर-हर गंगे' के नारों के साथ इस आध्यात्मिक अनुभव का आनंद लेते नजर आए।

महिला बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था

इस आयोजन में लगभग 850 कैदियों ने भाग लिया, जिसमें 30 महिला बंदी भी शामिल थीं। महिला बंदियों के लिए अलग से स्नान की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि उनकी गरिमा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा सके। जेल प्रशासन ने इस कार्यक्रम को पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया।

आध्यात्मिक माहौल और रंगोली सजावट

कार्यक्रम के दौरान जेल परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया। रंगोली बनाई गई, जिससे माहौल और भी अधिक भक्तिमय हो गया। यह आयोजन कैदियों के मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जेल अधीक्षक के अनुसार इस स्नान के लिए जेल में दो स्थानों पर कलश स्थापना करके संगम से दो क्लेशों में स्थान लाया गया जल डाल कर सभी को मां गंगा के पवित्र जल से स्नान करवाया गया यह पुनीत कार्य शासन की मंशा पर ही सम्पन्न हो सका।

जेल प्रशासन ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सुधारात्मक कार्यक्रमों से कैदियों में सकारात्मकता बनी रहती है, जिससे उनके पुनर्वास की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।स्नान के दौरान प्रमुख रूप से जेल अधीक्षक अमित चौधरी जेलर पी के कश्यप चिकित्सक उत्सव जैन जहांन सिंह, तेजपाल, शशीकला विद्या राम, सत्य पाल, आदि कर्म चारी मौजूद थे।



Admin 2

Admin 2

Next Story