Etah News: भतीजे का चाची से था अवैध संबंध, अचानक हो गयी लड़ाई और फिर...

Crime News: जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र में अवैध संबंध में भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। भतीजे ने 40 वर्षीय चाची (प्रेमिका) के ऊपर हथौड़े से हमला कर दिया। वहीं बीच- बचाव करने आयी अपनी सगी माँ पर भी हथौड़े से प्रहार कर दिया।

Sunil Mishra
Published on: 29 July 2024 11:50 AM GMT
Etah News
X
Symbolic Image (Pic: Newstrack)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र में अवैध संबंध में भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। भतीजे (32) ने 40 वर्षीय चाची (प्रेमिका) के ऊपर हथौड़े से हमला कर दिया। वहीं बीच- बचाव करने आयी अपनी सगी माँ पर भी हथौड़े से प्रहार कर दिया। इसके बाद खुद को भी हथौड़े से घायल कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जलेसर सुधीर कुमार राघव ने बताया कि सूचना मिली कि सराय खानम में अवैध संबंधों के चक्कर में हत्या की घटना घटित हुई है।

दोनों के बीच काफी समय से चल रहा था अवैध संबंध

घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त घर महादेवी पत्नी नंबर सिंह निवासी सराय खानम का है लेकिन इस घर में महादेवी का भतीजा टिंकू (प्रेमी) पुत्र टीकाराम तथा टिंकू की मां गीता देवी पत्नी टीकाराम भी रहते हैं। जानकारी करने पर मोहल्ले पड़ोस के लोगों ने बताया की टिंकू और उसकी चाची के बीच काफी लंबे समय से अवैध संबंध है पूरे मोहल्ले को इस बात की जानकारी है।

मां को भी हथौड़ें से किया घायल

आज किसी बात पर हुये विवाद में टिंकू ने हथौड़ा लेकर पहले अपनी चाची महादेवी को हमला कर मौत के घाट उतार दिया फिर उसके बाद चाची को बचाने आई अपनी मां को हथौड़े से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया तथा स्वयं के ऊपर भी हथौड़े से वार कर घायल कर लिया। जिसमें महादेवी की मौके पर मृत्यु हो गई है, शेष दोनों लोग घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर में भर्ती कराया गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना सभी अधिकारियों को दे दी गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि हत्यारे टिंकू की उम्र लगभग 32 वर्ष है। वही उसकी चाची बनाम प्रेमिका महादेवी की उम्र लगभग 40 वर्ष है तथा टिंकू की मां गीता देवी की उम्र लगभग 60 वर्ष है। घटना के समय घर में यही तीन लोग थे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व चाचा की मौत के बाद महादेवी अपने भतीजे टिंकू के साथ खुलेआम पत्नी के रूप में रहने लगी थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर टिंकू ने अपनी चाची की हत्या क्यों की। मौत के पीछे क्या कारण है पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा ? पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई भी तहरीर थाने पर प्राप्त नहीं हो सकी थी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story