TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

बीजेपी सरकार में दलितों-पिछड़ों के महापुरुषों को नहीं मिल रहा सम्मान : श्यामलाल पाल

Etah News : प्रदेश के एटा जिला मुख्यालय पर धनगर महासभा के तत्वावधान में महारानी अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई।

Sunil Mishra
Published on: 9 Jun 2024 1:01 PM GMT (Updated on: 9 Jun 2024 1:11 PM GMT)
बीजेपी सरकार में दलितों-पिछड़ों के महापुरुषों को नहीं मिल रहा सम्मान : श्यामलाल पाल
X

Etah News : प्रदेश के एटा जिला मुख्यालय पर धनगर महासभा के तत्वावधान में महारानी अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल थे, जो एटा में लखनऊ से आकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एटा के जनेश्वर मिश्र गेस्ट हाउस के हॉल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज राजमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्या बाई होलकर की भारतीय इतिहास में अमिट छाप रही है, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। ऐसी माता अहिल्याबाई होलकर ने देश में धार्मिक उन्माद पैदा करने वालों का प्रतिनिधित्व किया और साथ ही साथ देश में जो भी हमारे महापुरुष हैं देव तुल्य रहे हैं, उनका उन्होंने बड़ा आदर और सत्कार किया। उन्होंने कहा कि राजमाता के सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धनगर, पाल, बघेल समाज के लोग खुशी में जयंती मना रहे हैं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एटा आज से नहीं पहले से ही सपा के लिए शुभ माना जा रहा है। राजमाता के कार्यों से प्रभावित होकर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने युवाओं के लिए खेल जगत में अहिल्याबाई नाम से प्रतियोगिता कराई। अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार भी शुरू किया, लेकिन तभी नफरत की राजनीति करने वाले सत्ता में आए और उन्होंने पिछड़ों, दलितों के महापुरुषोें के नाम पर चलाई जा रही इस योजना को बंद कर दिया।


संविधान ने दिया संरक्षण

उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने भारतीय संविधान इस उद्देश्य लिखा था कि अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के लोग, जो शिक्षा के अधिकार से वंचित है। ऐसे लोगों के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक मूल्यों का विकास कैसे हो, इस पर विशेष ध्यान दिया है। भारतीय संविधान में अनुच्छेद 340, 341, 342 में दलित, पिछड़े, आदिवासियों के लिए संरक्षण प्रदान किया गया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story