TRENDING TAGS :
Etawah News: समूह की महिलाओं ने संभाली तिरंगा बनाने की कमान,अब तक एक लाख तिरंगे हो गए तैयार
Etawah News: इटावा जनपद के सभी विभागों को समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगे झंडे निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
महिलाओं ने तिरंगा झंडा बनाने की कमान संभाली (photo: social media )
Etawah News: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा झंडा बनाने की कमान संभाल रखी है।
बृजमोहन अम्बेड उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया कि इटावा जनपद के सभी विभागों को समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगे झंडे निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिलाओं को अंशकालीन रोजगार मिल रहा है और शासन के लक्ष्यों की पूर्ति ससमय हो पा रही है। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं अन्य संस्थाओं,विभागों के लिए निर्धारित शुल्क पर झंडा उपलब्ध कराने में सक्षम है।
एक लाख से अधिक झंडे महिलाओं ने तैयार किये
अब तक एक लाख से अधिक झंडे महिलाओं ने तैयार कर लिए है। जरूरत पड़ने पर समूह की महिलाएं और भी झंडे बनाकर उपलब्ध करा सकती है। तिरंगा झंडा विकास भवन इटावा के एनआरएलएम कक्ष संख्या 35 संपर्क कर सशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्य में जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पांडेय,संतोष कुशवाहा,नंदकिशोर साह, दीपेंद्र सिंह तोमर,जितेश श्रीवास्तव सहित समस्त बीएमएम,आईपी आरपी मनोयोग से सहयोग कर रहे हैं।