×

इटावा: सपा ने रजत पोरवाल को बनाया शहर उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष बसीम चौधरी ने आज शहर के कन्हैया नगर निवासी रजत पोरवाल को शहर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। रजत पोरवाल के कई साथियों ने आज सपा की सदस्यता ग्रहण की।

Monika
Published on: 4 April 2021 4:44 PM GMT
इटावा: सपा ने रजत पोरवाल को बनाया शहर उपाध्यक्ष
X

रजत पोरवाल को सपा ने शहर उपाध्यक्ष नियुक्त किया (फाइल फोटो )

इटावा: समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष बसीम चौधरी ने आज शहर के कन्हैया नगर निवासी रजत पोरवाल को शहर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। रजत पोरवाल के कई साथियों ने आज सपा की सदस्यता ग्रहण की। क्षितिज, शकील आंसारी, गौरव सिंह, रोहित, आबिद, इमरान, राहुल कुमार, सहित कई साथियों में सदस्यता ग्रहण की।

रजत पोरवाल को सपा ने शहर उपाध्यक्ष नियुक्त किया (फाइल फाइलो )

सभी धर्म-जातियों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी

इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष बसीम चौधरी ने सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों का स्वागत सम्मान करते हुए कहा समाजवादी पार्टी सभी धर्म जातियों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सूबे की सरकार की गलत नीतियों के कारण आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश में महिलाओं के साथ किस तरीके से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यो का फीता काटने में जुटी हुई है। सपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलने में जुटी हुई है। प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार की मार झेल रहे हैं। लेकिन इस और सरकार का कोई ध्यान नहीं जा रहा।


रजत पोरवाल को सपा ने शहर उपाध्यक्ष नियुक्त किया (फाइल फोटो )

योगी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को 4 साल से अधिक समय बीत गया लेकिन इस सरकार ने ना ही रोजगार दिया और ना ही भ्रष्टाचार पर काबू पा सकी। जिसके चलते आज प्रदेश कानौजवान, किसान, आम आदमी सरकार की नीतियों से बुरी तरह से परेशान हैं। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी पार्टी का हर एक-एक कार्यकर्ता हर एक सिपाही पूरी मेहनत और जोश के साथ लगा हुआ है, योगी सरकार की गलत नीतियों के कारण 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। वसीम चौधरी ने कहा समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार हर वर्ग जुड़ रहा है और निश्चित ही आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में अखिलेश यादव को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता काम करेंगे। इस कार्यक्रम में शहर उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, सचिव जमील अंसारी, अख्तर कफील, अफजल बबलू, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी


Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story